रक्तदान सेवा के लिए सिवान ब्लड डोनर क्लब सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सिवान ब्लड डोनर क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ को सम्मानित किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय, सिवान में आयोजित समारोह में महाराजगंज के लोकप्रिय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद नीलेश वर्मा नील ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सिवान ब्लड डोनर क्लब, प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट तथा उन सभी रक्तदाताओं और समाजसेवियों का है, जो मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ समाज सेवा एवं रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने की प्रेरणा देगा।
ज्ञात हो कि सिवान ब्लड डोनर क्लब पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने, रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा थैलेसीमिया एवं अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस सम्मान पर क्लब के सदस्यों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने नीलेश वर्मा नील को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े
मशरक में दूसरे दिन सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़
बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला,एक की मौत,एक घायल
मशरक थाना के नए थानाध्यक्ष बने उज्जवल कुमार, संभाला पदभार
