Headlines

अग्निशामक मशीन ने विकराल आग पर पाया नियंत्रण

अग्निशामक मशीन ने विकराल आग पर पाया नियंत्रण

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के प्रखंड के सारीपट्टी गांव में बड़ा हादसा होते होते बचा । ग्रामीण मेघनाथ सिंह की पुत्री की शादी दो दिन बाद था ।जिसकी तैयारी को ले टेंट शामियाना लगाया जा रहा था तभी बगल के बास के कोठ में आग की बिकराल लपट निकलना शुरू हो गया ।

 

गांव के अफरातफरी की माहौल हो गई । ग्रामीण आग बुझाने के लिए एकजुट हो मोटर चला पानी डालना शुरू कर दिए । इसी बीच डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच बसंतपुर अग्निशामक मशीन को फोन कर बुलाया । अग्निशामक कर्मियों के काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया । ग्रामीणों एवं अग्निशामक कर्मियों के प्रयास से कोई बड़ी क्षति होने से बच गया ।

 

आग से सिर्फ बांस को क्षति हुई है । चर्चा के अनुसार घरों के बगल में अवस्थित बांस के कोठ में किसी ने बीड़ी सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा ।धीरे धीरे आग सुलग कर विकराल रूप जब धारण किया तब लोगों का ध्यान गया । आग का विकराल रूप देख बगल के घर वाले संपति बचाने के लिए बेचैन देखे गए ।

 

यह भी पढ़े

मशरक में दूसरे दिन सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़

बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला,एक की मौत,एक घायल

मशरक थाना के नए थानाध्यक्ष बने उज्जवल कुमार, संभाला पदभार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!