मर जाना कबूल, BJP में नहीं जाएंगे–नीतीश कुमार

मर जाना कबूल, BJP में नहीं जाएंगे–नीतीश कुमार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BJP में जाने के सवाल पर कहा है कि वो मर जाएंगे, लेकिन BJP के साथ नहीं जाएंगे। CM ने कहा कि मेरे साथ सरकार में रहते हुए लालू यादव और तेजस्वी को BJP ने फंसाने का काम किया है।

अब हमारे साथ तेजस्वी हैं, इन्हें दूर करने के लिए फिर से BJP फंसाने का काम कर रही है। BJP अब पुरानी BJP नहीं रही। जो BJP के नेता है, वह एक नई BJP बना चुके हैं। पुराने नेताओं से पूछेंगे तो वो भी यही कहेंगे।

पहले भी तो कहा था फिर साथ क्यों आए-BJP

BJP नेता और बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि आप तो कहते थे मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। फिर भी आपने भाजपा के साथ गठबंधन किया। नीतीश कुमार जी भाजपा ने पिता के समान आपको कंधे पर बैठाकर मुख्यमंत्री बनाया। अभी आप जिसके कंधे पर हैं, उसको भी भाजपा ने ही बनाया। 2024 में आपको कितनी सीट मिलेगी, यह सबको पता है। आपको एक भी सीट नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के गांधी घाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको लेकर चलते थे, इसलिए तो उनकी हत्या हुई। ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भुलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें। भूलना नहीं है। हमें तो मर जाना कबूल है, उनके साथ जाना कबूल नहीं है।

नीतीश कुमार ने BJP पर बड़ा हमला बोला, कहा- मरना कबूल, साथ नहीं जाएंगे।

नीतीश ने ये भी कहा कि हमें अल्पसंख्यक का भी वोट मिला, अब भाजपा सब भूल गई कि वोट कैसे मिला था। इस बार हमें ही हराकर हमारा ही वोट लेकर जीत गए और अब बोल रहे हैं। हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गए हैं। सब कुछ बदल रहे हैं। नाम बदल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि 2017 में BJP आगे पीछे लग गई थी। तब हम उनके साथ चले गए। बाद में लग गया कि वे बिल्कुल गलत है। 2020 के चुनाव में जो हमारे साथ किया। हम बनना नहीं चाहते थे। जबरदस्ती मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया, मैं बनना नहीं चाहता था।

बाद में देखा कि लोग इधर-उधर करने लगे हैं। मेरी पार्टी के सब लोग बोलते थे कि उन्हीं लोगों ने हमें चुनाव हरवाया था। BJP के लोग चुनाव जीते वो तो हम लोग के वोट से जीते थे। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि चुनाव होगा तब न देखियेगा। चिंता मत कीजिए। बिहार को ठीक से जान लीजिए। जितना हम लोगों ने इज्जत दी है। भूल गए हैं।

जब हमारे साथ एलायंस था तो 2005 और 2010 के चुनाव में कौन कितना सीट जीता था। उस समय भी गड़बड़ी करते थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा और शिवसेना जैसी पार्टी को बिहार में लड़वाते थे। उनका सिंबल तीर-धनुष था, जिससे हमारे वोटर भ्रमित हो जाते थे। उससे हमारे 5-7 लोग चुनाव हार जाते थे। जब एलायंस नहीं था तो 2015 में कितना सीट आई थी।

बापू की पुण्यतिथि पर CM ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बापू की पुण्यतिथि पर CM ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं सुशील मोदी पर तंज कसते हुए CM नीतीश ने कहा कि जिसको कुछ नहीं बनाया है, वही आजकल हम पर ज्यादा ही बोल रहे हैं और अभी तक उसको कुछ नहीं बनाया है। दरअसल पत्रकारों ने पूछा था कि अमित शाह ने JDU के साथ कभी नहीं जाने की बात कही है, इसी के जवाब में नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं।

बता दें रविवार को दरभंगा में हुए BJP प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा था कि मैंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भारत के गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने स्पष्टता से कहा है की हम किसी भी सूरत में जदयू से नीतीश कुमार से गठबंधन नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ एक राजनीतिक स्थिति है की वो किसी के सगे नहीं हैं। ऐसा कोई सगा नहीं नीतीश ने जिसको ठगा नहीं। सर्वप्रथम देवीलाल,लालू यादव, रामविलास पासवान, जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव के बाद अब भाजपा उनकी शिकार बनी है।

बिहार भाजपा प्रभारी ने कहा था कि नीतीश कुमार आर्थिक – सामाजिक विकास के विरोधी हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगातार राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद भी बिहार का विकास रुका हुआ है। महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद बिहार में हमारे महापुरुषों एवं महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों पर आघात हो रहे हैं।

सामाजिक वैमनस्व को बढ़ाया जा रहा है एवं विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है। हम यह कह सकते हैं की बिहार में नीतिगत मुद्दों पर बहस बंद हो गई है और जन विकास के मसलों पर महागठबंधन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!