Headlines

Instagram और Facebook दुनिया भर में ठप! यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, क्या है वजह?

Instagram और Facebook दुनिया भर में ठप! यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, क्या है वजह?

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

✨इंस्टाग्राम और फेसबुक ठप पड़ गए हैं. ये ग्लोबल आउटेज है और दुनिया भर से यूजर्स शिकायत कर रहे हैं. इंस्टाग्राम मोबाइल और वेब दोनों ही ठप हैं. ऐप पर फीड लोड नहीं हो रही है और वेब पर अकाउंट लॉगइन नहीं हो रहा है.

✨अगर आपका भी इंस्टाग्राम और फेसबुक ऐप काम नहीं कर रहा है तो कॉमेंट सेक्शन में बता सकते हैं. X पर कुछ लोग WhatsApp ठप होने की भी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए WhatsApp काम कर रहा है.

✨Meta का ऐप फेसबुक भी डाउन है. फेसबुक ऐप और वेबसाइट दोनों में ही दिक्कत आ रही है. हालांकि अलग अलग लोगों की दिक्कत भी अलग है. कहीं फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा तो कहीं अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा है.

✨AI को ‘बहला-फुसला’ कर शख्स ने हैक कर लिए 20 हजार इंस्टा अकाउंट
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर अब तक हजारों लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन रिपोर्ट कर चुके हैं. डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक ये ग्लोबल आउटेज 7.30 बजे से शुरू हुआ है.

✨ज्यादातर लोग जो X पर शिकायत कर रहे हैं उनका ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिनका अकाउंट ही लॉगइन नहीं हो रहा है. हमने भी ट्राई किया, लेकिन फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है और ना ही लॉगइन हो रहा है. वेब और ऐप दोनों ही में लोग इश्यू फेस कर रहे हैं.

✨आम तौर पर इस तरह के ग्लोबल आउटेज पर कंपनी का रिएक्शन आता है. लेकिन कंपनी की तरफ से ये नहीं बताया जाता है कि ऐसा क्यों हुआ. कंपनी सिर्फ मामले को एड्रेस करती है और इनफॉर्म करती है कि प्रॉब्लम फिक्स किया जा चुका है.

X पर मीम्स की बाढ़
✨X पर यूजर्स मीम्स शेयर कर रहे हैं. चूंकि X की वेबसाइट डाउन नहीं है, इसलिए इंस्टा और फेसबुक ठप होते ही यूजर्स X पर तेजी से जा रहे हैं. लोग फनी मीम्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़े

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मारा, मौके पर दम तोड़ा

मशरक की खबरें :  सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायलों में दो पटना रेफर

सीवान: पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Raghunathpur: स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को सम्मानित कर हुई विदाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!