Headlines

मुंगेर में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 120 कारतूस और पिस्टल के साथ तीन तस्कर दबोचे

मुंगेर में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 120 कारतूस और पिस्टल के साथ तीन तस्कर दबोचे

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के मुंगेर  पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ किया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार तस्कर के घर से दो पिस्टल, 120 जिंदा कारतूस, कई हथियार पार्ट्स और साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. इस मामले में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

 

पुलिस अब इस अवैध हथियार नेटवर्क और गोली सप्लाई चेन की गहन जांच में जुट गई है.गुप्त सूचना पर कार्रवाई: जानकारी के अनुसार, मुंगेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाकरपुर गांव निवासी मो. साहिल मल्लिक अपने घर में अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस छिपाकर रखे हुए है. सूचना मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला पुलिस और एसटीएफ के जवान शामिल थे.

 

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की.बाइक और कार से हथियार बरामद: छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के आंगन में खड़ी बाइक के टूल बॉक्स की तलाशी ली, जहां से मैगजीन सहित दो पिस्टल बरामद किए गए. इसके बाद जब पुलिस ने घर के अंदर बेडरूम की तलाशी ली तो डेस्क की दराज से 90 जिंदा कारतूस और 8 बट प्लेट बरामद हुए. पुलिस ने घर के बाहर खड़ी कार की भी जांच की, जहां डैशबोर्ड से 30 और जिंदा कारतूस के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए.

 

तीन तस्कर गिरफ्तार:कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. साहिल मल्लिक के अलावा मो. आजाद और गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अवैध हथियार और कारतूस कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों और गोलियों की सप्लाई में सक्रिय था और विभिन्न जिलों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ हो सकता है.

 

बरामद हथियारों और कारतूस के आधार पर यह स्पष्ट है कि गिरोह बड़े स्तर पर अवैध कारोबार चला रहा था. उन्होंने कहा कि पुलिस अब पूरे सप्लाई चेन की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है. जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. सैयद इमरान मसूद, एसपी मुंगेर

यह भी पढ़े

सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा

शिशु मंदिर धनौरा में आर एस एस की बैठक सम्पन्न, दर्जनों नए कार्यकर्ता शामिल हुए

गोरेयाकोठी विधायक दस अत्‍याधुनिक प्रयोगशाला निर्माण का कल करेंगें शिलान्‍यास

शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत

शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!