शिशु मंदिर धनौरा में आर एस एस की बैठक सम्पन्न, दर्जनों नए कार्यकर्ता शामिल हुए
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

शीतल सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सारण जिला के गरखा प्रखंड कमिटी की बैठक हुई l इसमें शाखा के जिला संघीय पदाधिकारियों और गरखा प्रखंड सदस्यों के साथ कोठियां -नाराव के दर्जनों नए सदस्यों ने हिस्सा लिया l
बैठक को संबंधित करते हुए जिला से आए महेश जी ने कहा कि हमारे निजी कार्य से सिर्फ़ हमारे ऊपर प्रभाव नहीं परत इसका प्रभाव घर परिवार और समाज पर भी होता हैl संघ का उद्देश्य है कि हम सभी मिलकर आदर्श समाज का निर्माण करे l इसके आगे अपने सम्बोधन में उन्होंने सामाजिक समरसता और बंधुत्व पर जोर देते हुए कहा कि पहले और आज के समाज में काफी बदलाव आया है जो हम सभी बुद्धिजीवी अभिभावकों को समझने की जरूरत है।
पहले हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रहते एवं सुख दुःख को मिलकर सामना करते थे लेकिन आज के समय में हम अपने बच्चों को भी मोबाइल देकर उसे आज के आधुनिक युग में जीने के लिए खुद प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक ड्राइवर अपने यात्रियों को सही दिशा एवं गति से सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाता है उसी प्रकार हमें भी अपने परिवार एवं समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए संकल्पित हों तभी समाज एवं देश का विकास हो पाएगा।
उपस्थित लोगों से सामाज के सभी वर्गों के साथ मित्रवत व्यवहार कर संगठित होने की अपील किया साथ ही पारिवारिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रचारक महेश जी, मिथलेश कुमार,पूर्व प्रधानाचार्य सदानंद सिंह, प्रोफेसर होसियार सिंह खंड प्रमुख रत्नेश कुमार सिंह उप खंडप्रमुख संदीप कुमार तिवारी कृषि समन्वयक हेमंत सिंह, शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह, प्रधान शिक्षक राजेश कुमार तिवारी, स्वयंसेवक लालमोहन, शंभू सिंह, रमेश सिंह, हरबंस सिंह,तेजनरायण सिंह, सतेंद्र सिंह, शंकर कुमार सिंह,राजू सिंह,सोनू सिंह ,उपनेश सोनी,दुधेश्वर तिवारी, राम विनोद उपाध्याय,शीलानाथ तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, देवा कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।
यह भी पढ़े
अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन यज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ
शौच करने गया बालक की तालाब में डूबने से मौत
बिहार में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ियों में तोड़फोड़
सिसवन पुलिस ने दो सौ लीटर देसी चुलाई शराब व एक बाईक बरामद किया
