यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया माल्यापर्ण
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, यूपी डेस्क:

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सिविल अस्पताल में पहुंच कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के सपूत थे ,मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
मुख्यमंत्री से योगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी 1901 में बंगाल की धरती में उनका जन्म हुआ। उच्च शिक्षा अर्जित करने के साथ ही एक प्राध्यापक के रूप में उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की। मात्र 33 वर्ष की उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में एक शिक्षाविद के रूप में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं।
देश की आजादी के आंदोलन में वे प्रमुखता के साथ जुड़े। बंगाल को जब पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कुत्सित चालें चल रही थीं, इसके खिलाफ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उठ खड़े हुए थे। आज का जो पश्चिमी बंगाल है, अगर वह भारत का हिस्सा है, तो इसमें जिन महान नेताओं ने अपने आप को समर्पित करके उस आंदोलन का हिस्सा बनाया था और इसके खिलाफ आवाज बुलंद की थी, उसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
स्वतंत्र भारत में देश के खाद्य और उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश के अंदर खाद्य नीति को और उद्योग नीति को प्रमुखता के साथ लागू करने का कार्य किया। लेकिन जब नेहरू सरकार की।
श्री योगी ने कहा कि आजादी आंदोलन में प्रमुखता से जुड़े रहे देश की अखंडता के लिए काम किया। उन्होंने कहा कश्मीर में धारा 370 के खिलाफ थे,राष्ट्र के प्रति वे पूरी तरह समर्पित थे।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा भारतीय जनसंघ के गठन के बाद भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश की अखंडता के लिए एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उद्घोष करते हुए कश्मीर की परमिट प्रणाली का विरोध किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। 1953 में कश्मीर में ही उनका बलिदान होता है।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 के खिलाफ नेहरू सरकार की तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ जो शंखनाद किया था, जो देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रही थी, उस सपने को साकार किया है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने। जब 2019 में कश्मीर में धारा 370 समाप्त करते हुए कश्मीर के अंदर भी भारत के कानून को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य किया गया।
यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है, जिस बंगाल को पाकिस्तान के खूनी पंजे से बचाने में महती भूमिका का निर्वहन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था, वही बंगाल आज है।
➡️लखनऊ।खेलों के बढ़ते स्तर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखी पाती, मैदान की मिट्टी जीत-हार नहीं उठना सिखाती, ‘यूपी विकास के साथ-साथ खेलों में भी नंबर-1 बन रही’, प्रदेश के युवा यूपी का नाम रोशन कर रहे हैं श्री योगी ‘अपनी प्रतिभा से देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे’, ’65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स’, ‘एथलेटिक्स में यूपी पुरुष टीम पहली बार बनी चैंपियन’, ’20 पदक जीतकर यूपी ने एथलेटिक्स में रचा इतिहास’, ‘अंडर-18 हॉकी एशिया कप में यूपी के का रहा योगदान’, ‘विजेता भारतीय टीम में 5 खिलाड़ियों का रहा योगदान’, ‘दीप्ति शर्मा, प्रवीण कुमार, अन्न रानी पर प्रदेश को गर्व’, ‘सिमरन शर्मा और वंशिका अग्रवाल पर प्रदेश को गर्व’, ‘प्रदेश में खिलाड़ियों के कौशल विकास पर विशेष फोकस’, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम विकसित किए जा रहे मुख्यमंत्री श्री योगी ने लिखा मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तैयार है।
➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए ।
➡️लखनऊ, समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर मामला, मास्टरमाइंड विनीत शर्मा बंगाल से अरेस्ट, क्राइम ब्रांच ने बंगाल से किया गिरफ्तार, विनीत के पार्टनर समेत 2 अन्य भी अरेस्ट, रूस, चीन के जरिए हवाला रकम भारत लाया, महिला मित्र के संपर्क में था सरगना विनीत
➡️लखनऊ, 1 साल से लापता किशोरी मांग रही भीख, शादी का झांसा देकर ले गया था युवक, मदेयगंज थाने में लिखी गई थी गुमशुदगी, सीतापुर के महमूदाबाद में भीख मांग रही, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बरामद किया, आरोपी युवक सलमान बाराबंकी से गिरफ्तार
➡️नोएडा, दो अलग-अलग लोगों से 35 लाख की साइबर ठगी, ट्रेडिंग में 30% तक का मुनाफा कमाने का झांसा, सेक्टर 24 निवासी रवि प्रसाद से 16 लाख ठगे, सेक्टर 75 निवासी उमेद सिंह ने 19 लाख गंवाए, निजी कंपनी के कर्मचारी, रिटायर्ड बैंककर्मी से ठगी, दोनों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई
➡️सहारनपुर, 8 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला, जज का करीबी बताकर 8 लाख की ठगी की, दहेज हत्या केस में बरी कराने का झांसा देकर की ठगी, फैसले में दोष सिद्ध होने पर आरोपी की पोल खुली, फोन-पे, नकद के जरिए वसूले गए 8 लाख रुपये, रुपये लेने के बाद आरोपी ने फोन नंबर ब्लॉक किए, एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, व्यापारी सागर पर धोखाधड़ी की धाराओं में कार्रवाई
➡️वाराणसी, रामनगर में पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़, लूट करने वाले बदमाश की पुलिस ने की घेराबंदी, घेराबंदी होते ही लुटेरे आकाश ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश आकाश सेठ घायल, करीब 5 लाख रुपए लूटकर हुआ था फरार
➡️बाराबंकी, डिवाइडर से टकराकर पलटा तेज रफ्तार डाला, टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा, हादसे के बाद रोड पर दूध फैलने से लगा जाम, ड्राइवर गौरव गुप्ता घायल, अस्पताल में भर्ती, नगर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास हादसा
➡️हापुड़, कारोबार दर्शाकर हड़पी करोड़ों रुपये की ITC, मौके पर जांच के दौरान नहीं मिली कोई फर्म, करीब 5 करोड़ से अधिक की आईटीसी क्लेम की, बोगस फर्मों के जरिए खरीद फरोख्त दिखाई, खेकड़ा फैब्रिकेशन एंड रीसाइक्लिंग कंपनी का मामला, विभाग के खाते में 60 लाख रुपये जमा कराए
➡️अयोध्या, राम धन गबन मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा के परिवार पर FIR दर्ज, अनुकल्प की चाची ने थाने में दर्ज कराई FIR, परिवार के 8 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, इनायतनगर थाने में 8 सदस्यों पर केस दर्ज
➡️मुजफ्फरनगर, चंगाई सभा में पुलिस की रेड, धर्मांतरण का आरोप, 5 महिला, 7 पुरुष आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए, बीमारी से छुटकारा, पैसे का लालच देने का आरोप, ईसाई प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में लोग थे मौजूद, हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, मंसूरपुर थाना इलाके के जड़ौदा गांव का है मामला
➡️सीतापुर, प्लाईवुड फैक्ट्री की जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली, DM कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, तहसील प्रशासन ने जमीन पर लगाया सरकारी बोर्ड, सदर तहसील के हुसैनगंज में है 47 बीघा जमीन, तहसील प्रशासन ने 70 करोड़ बताई जमीन की कीमत, कानपुर का जफरुल्ला परिवार करता था स्वामित्व का दावा
➡️बरेली, अस्पताल मालिक पर दुष्कर्म का आरोप, सुपरवाइजर से दुष्कर्म करने का आरोप, रामपुर,बरेली के होटल में किया यौन शोषण, अकाउंटेंट बनाने का झांसा देकर किया रेप, पीड़िता पर धर्मांतरण का भी बनाया दबाव, आरोपी फहीम अली पर गंभीर आरोप, न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल का मामला, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज, रेलवे कालोनी के पास से आरोपी गिरफ्तार, प्रेम नगर थाना क्षेत्र इलाके का मामला
➡️कानपुर, बर्रा एलिवेटेड ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक चालक की मौत, ट्रेलर की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत, 2 ट्रैफिक सिपाहियों ने ट्रक को रोका था, चालक से बातचीत के दौरान ट्रेलर ने रौंदा, बातचीत के दौरान पीछे से एक ट्रेलर ने रौंदा, एक ट्रैफिक सिपाही घायल, अस्पताल में भर्ती
➡️पीलीभीत, CHC में तैनात संविदा चिकित्सक पर आरोप, डॉक्टर शिवम पर रिश्वत मांगने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट को पक्ष में करने के लिए रिश्वत, मारपीट के मामले में पुलिस ले गई थी CHC, पुलिस हिरासत में रिश्वत मांगने का आरोप, पीलीभीत के बरखेड़ा सीएचसी का मामला
➡️पीलीभीत, पुलिस के सामने जमकर मारपीट, भारी हंगामा, गुमशुदा हुई युवती को तलाशने गए थे परिजन, आरोपियों ने महिलाओं, पुरुषों को जमकर पीटा, भीड़ ने लाठी डंडे से पीटकर किया मरणासन्न, मारपीट की घटना में 6 लोग हुए गंभीर घायल, कालीनगर के अनुज के घर पहुंचे थे परिजन, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर, कलीनगर पुलिस चौकी के सामने का मामला
➡️हमीरपुर, महिला सिपाही के साथ पकड़ा गया सिपाही पति, प्रतापगढ़ से पत्नी, परिजनों के साथ कमरे पहुंची, पति को रंगे हाथ पकड़कर जमकर बरसाए थप्पड़, पत्नी ने परिजनों के साथ मौके पर काटा हंगामा, पुलिस बीच-बचाव कर दोनों को कोतवाली ले गई, तहरीर न मिलने पर दोनों सिपाहियों को छोड़ दिया, प्रतापगढ़ पोस्टिंग के दौरान चल रहा था प्रेम प्रसंग, हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️बुलंदशहर, दिव्यांग मजदूर पर दबंगों का हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, बीच-बचाव के लिए आए लोगों को भी धमकाया, घायल दिव्यांग मजदूर अस्पताल में भर्ती, थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर का मामला
➡️हमीरपुर, दारोगा ने ट्रक ड्राइवर के 20 हजार किए चोरी, ट्रक ड्राइवर ने बीच रोड पर दारोगा को पीटा, तलाशी लेने पर 20 हजार रुपये बरामद, दारोगा गिरीश मिश्रा पर चोरी का आरोप, वर्दी पहनकर घाटमपुर से ट्रक में बैठा था, ट्रक से उतरकर भागने पर चालक ने दौड़ाया, दारोगा को चालक ने पुलिस के हवाले किया, सदर कोतवाली के यमुना पुल का मामला
➡️बरेली, शादी का झांसा देकर रेप करने वाला अरेस्ट, दुष्कर्म करने वाला आरोपी इमरान गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, आरोपी इमरान ने बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, किला थाना के बाकरगंज नदी पुल के पास अरेस्ट
➡️बागपत, ईंट भट्टा मुनीम सचिन की मौत का मामला, फॉरेंसिक जांच में भी नहीं पता चली मौत की वजह, DNA टेस्ट के लिए कॉलर बोन,हड्डियों के भेजे सैंपल, सात दिन पहले कंकाल के रूप में मिला था शव, चेहरे पर तेजाब डालकर फेंका गया जंगल में शव, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप, सचिन की 30 जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव का मामला
➡️देहरादून, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, 30 सड़कें बंद, पिथौरागढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित,13 सड़कें बंद, मानसून का कहर, कई जिलों में येलो अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन सतर्क, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, नदियां उफान पर, मौसम विभाग की चेतावनी, राज्य में बारिश की मार, कई मार्ग हुए ठप
➡️देहरादून, चकराता इलाके में बड़ा सड़क हादसा, हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत, कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, कार में सवार तीन लोग गंभीर घायल, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, रेस्क्यू कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया, दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
➡️दिल्ली, कन्हैया कुमार, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे पीसी, आज दोनों लोग करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष है विनोद जाखड़, कांग्रेस मुख्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोपहर होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡️दिल्ली, NCR में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश, बिजली चमकने की चेतावनी जारी, 10 जुलाई तक बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट से गर्मी से मिलेगी राहत
➡️अमेरिका, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, 5 बार की चैंपियन टीम ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर, राउंड ऑफ-16 मैच में नॉर्वे ने 2-1 से शिकस्त दी, ब्राजील को हराकर नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, एर्लिंग हालंद के दो गोल से नॉर्वे को कामयाबी, ब्राजील से नेमार जूनियर ने इकलौता गोल दागा, नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया, मैच के तुरंत बाद संन्यास लेने की घोषणा की, हार के बाद फूट-फूटकर ग्राउंड पर रोते दिखे नेमार ।
➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए राजनीति में शिक्षित, जागरूक और उत्तरदायी युवाओं का आगे आना अत्यंत आवश्यक है। सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण पक्ष हैं। दोनों की अपनी-अपनी भूमिका है और सभी के विचार समान नहीं हो सकते। स्वस्थ लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद और संसदीय मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए।
श्री महाना भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की युवा इकाई यंग इंडियंस (Yi) द्वारा आयोजित यंग इंडिया पार्लियामेंट–2026, कानपुर चैप्टर के उद्घाटन करने के उपरांत प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा पूर्णतः पेपरलेस हो चुकी है और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्य संचालित कर रही है। सदन में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई भी सदस्य अपनी बात नहीं रख सकता। विधानसभा में उदारता और सख्ती—दोनों का संतुलित समावेश है, जिससे सदन की गरिमा और कार्यक्षमता बनी रहती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम धारणा के विपरीत विधानसभा का कार्य केवल सत्र के दौरान ही नहीं होता, बल्कि सत्र समाप्त होने के बाद भी विभिन्न समितियों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा अन्य संसदीय कार्यों के माध्यम से निरंतर चलता रहता है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी बात सदन के भीतर प्रभावी ढंग से रखनी चाहिए। सदन में व्यक्त किए गए विचार जनता तक पहुँचते हैं, जबकि केवल वॉकआउट करने से जनता तक संदेश प्रभावी ढंग से नहीं पहुँच पाता। आज का मतदाता अपने विधायक का प्रदर्शन देखना चाहता है, केवल शोर-शराबा नहीं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का संचालन भी वास्तविक विधानसभा की कार्यप्रणाली के अनुरूप किया गया। इसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल तथा विधायी कार्यवाही का संचालन हुआ और विधेयक भी पारित किए गए।
श्री महाना ने प्रतिभागियों से कहा कि यंग इंडिया पार्लियामेंट जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं और उत्तरदायी नेतृत्व को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, संवाद कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केवल अगले पाँच वर्षों के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर योजनाएँ बनाते हैं। हमें भी वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं और आने वाले वर्षों के अनुरूप सोच विकसित करनी चाहिए।
कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रश्नकाल, शून्यकाल तथा विधायी प्रक्रिया का प्रभावी निर्वहन करते हुए संसदीय कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सीआईआई यंग इंडियंस के नेशनल वाइस चेयर श्री अनुज अग्रवाल, कानपुर चैप्टर के चेयर श्री संचित अग्रवाल, को-चेयर श्री यश अग्रवाल तथा सीआईआई उत्तर प्रदेश के निदेशक एवं स्टेट हेड श्री आलोक शुक्ला राधिका, रचित, कुश तिवारी, साक्षी, पलक आदित्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
➡️लखनऊ, यूपी पीसीएस एसोसिएशन में बड़ा बदलाव हुआ है। आपसी सहमति के बाद विभू भूषण मिश्र को नया अध्यक्ष और डॉ. सृष्टि धवन को महासचिव चुना गया है। लंबी अंदरूनी चर्चा के बाद सहमति बनी। कार्यकारिणी बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। एसोसिएशन ने सदस्यों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
➡️लखनऊ, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष केवल वोटबैंक की राजनीति करता है, जबकि भाजपा विकास और सुशासन के मॉडल पर काम कर रही है।
➡️लखनऊ, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में परिवारवाद, तुष्टिकरण और गुंडाराज था, जबकि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था और विकास का नया मॉडल स्थापित किया है।
➡️प्रयागराज, ज्योतिष पीठ शंकराचार्य विवाद में अदालत ने मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। आशुतोष ब्रह्मचारी और सुधांशु सोम की याचिका पर सिविल जज अमन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने प्रशासनिक मान्यता और सरकारी लाभ के मुद्दे पर सुनवाई का रास्ता साफ किया है।
➡️बाराबंकी, व्यापारी नेता राजीव गुप्ता से करीब 70 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर व्हाट्सएप कॉल के जरिए ठगी की गई। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
➡️फतेहपुर, पति को जिंदा जलाकर मारने की आरोपी पत्नी प्रीति उर्फ विनीता का बयान सामने आया है। उसने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर आए दिन प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन भी विवाद के बाद पति के सो जाने पर उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
➡️ प्रयागराज, आरपीएफ रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में फर्जी भर्ती अभ्यर्थी पकड़ा गया है। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
➡️जालौन, दबंगों ने एक युवक को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा और उसका वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला कालपी क्षेत्र का है।
➡️कन्नौज, तालाब की सफाई के दौरान जेसीबी पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
➡️मेरठ, अवैध असलाह फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। घर में चल रही फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार और अधबने पिस्टल बरामद किए गए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
➡️लखनऊ, यूपी आम महोत्सव-2026 का समापन हुआ। मंत्री दिनेश सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। बताया गया कि उत्तर प्रदेश का आम अब 30 से अधिक देशों में निर्यात हो रहा है और जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से निर्यात को और बढ़ावा मिलेगा।
➡️लखनऊ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और 2027 में फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ तक पहुंचकर सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने की अपील की।
➡️लखनऊ, चिनहट पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर 4 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था।
➡️लखनऊ, गोमतीनगर फायरिंग कांड में पुलिस ने एक और आरोपी संदीप दूबे को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग में होटल कर्मचारी अखिलेश कुमार घायल हुआ था। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
➡️अलीगढ़, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
➡️लखनऊ, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और इस बार साइकिल कबाड़ में जाएगी।
➡️नई दिल्ली, पूर्व गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने भारत समाचार को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर रामायण से जुड़े मामले की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोने की मढ़ी रामायण का कोई पता नहीं है और इस मामले में उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
➡️सीतापुर, महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध में बाधा बनने पर महिला की हत्या की गई थी। हत्या में इस्तेमाल लोहे का बेलचा भी बरामद किया गया है।
➡️दिल्ली, CBI ने वर्ष 2002 के हत्या और डकैती मामले में लंबे समय से फरार आरोपी रामनारायण उर्फ हैदर को फतेहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी गढ़वा किले में हुई डकैती और चौकीदार की हत्या के मामले में वांछित था।
➡️ मेरठ, बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के बाद उसकी मां और दो अन्य भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिवार ने साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।
➡️लखनऊ, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राम मंदिर की आस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदू समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा।
➡️अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें कोष संचालन, बैंक खाते, चेकबुक या चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया से नहीं जोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि काउंटिंग की SOP भी उन्हें पिछले महीने पहली बार दिखाई गई।
➡️हमीरपुर, निर्दोष युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में भारत समाचार की खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
➡️प्रयागराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। वे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और मेला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
यह भी पढ़ें
मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा
सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प
लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा
जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी
