बगहा पुलिस ने 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:58.8 लीटर शराब

बगहा पुलिस ने 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:58.8 लीटर शराब

एक बाइक जब्त; विधानसभा चुनाव को लेकर कार्रवाई

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बगहा पुलिस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में चलाए गए सघन अभियान के तहत 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 58.8 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 50 वारंटों का निष्पादन किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में तीन शराब के साथ पकड़े गए, जबकि 10 शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार हुए।

शेष 12 अभियुक्त विभिन्न वारंटों के तहत पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।इस अभियान के दौरान बगहा पुलिस ने कुल 637 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 2 लाख 21 हजार 500 रुपए की शमन राशि वसूल की गई।एसपी सरोज ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।

 

अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है, जिसमें सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच शामिल है।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगहा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी अपील की कि वे चुनाव को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करें।

यह भी पढ़े

कटिहार में अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया

यूपी की प्रमुख खबरें : योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया

किशोर दा की जादुई आवाज ने बॉलीवुड को दिए अनमोल नगीने

भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला है

 सिसवन की खबरें :  चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया 

कफ सीरप मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!