Headlines

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

बिहार के गया में एनकाउंटर की कार्रवाई सामने आई है. जिले में ज्वेलरी कारोबारी से 45 लाख के आभूषण और कैश की लूट हुई थी. इस मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों के पैर में गोली मारी है. लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी को दोनों पैरों में कुल तीन गोलियां लगी हैं. दूसरे अपराधी को भी एक गोली लगी है. दोनों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल अपराधियों में भीषण लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी भी शामिल है.

 

रात 12 बजे हुआ एनकाउंटर: गया एसएसपी सुशील कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. एसएसपी के अनुसार सोमवार की रात 12 बजे सूचना मिली कि गुरुआ डकैती कांड से जुड़े अपराधी फिर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया. जिले के आमस थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई.छापेमारी में दोनों आरोपी वहां मौजूद मिले. पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी तो वे गोलीबारी करने लगे. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. इसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है.

 

तीन अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सुशील कुमार, एसएसपी, गया अपराधियों ने कबूला जुर्म, जेवरात बरामद: पुलिस के अनुसार अपराधियों ने गुरुआ बाजार में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी शेरघाटी और श्रवण मल्लाह आमस थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में घटनास्थल से जेवरात भी बरामद हुए हैं. हालांकि कितने आभूषण बरामद हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.27 मई को हुई थी 45 लाख की लूट 27 मई को गया जिले के गुरुआ में संध्या के करीब 6:30 बजे 45 लाख रुपये के जेवरात और 5 लाख कैश की लूट हुई थी. चार अपराधियों ने गुरुआ बाजार निवासी व्यवसायी प्रभाकर बरनवाल को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था.

 

 

गोली लगने के कारण व्यवसायी घायल हो गए थे. इस मामले के उद्भेदन में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.पूछताछ के बाद कोर्ट में होंगे पेश: गया एसएसपी के अनुसार घायल दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, उनके गैंग के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है. इलाज कराने के बाद इन्हें कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. कार्रवाई के दौरान फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

क्या है बिहार पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’?:बिहार पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा चलाया जा रहा है. आपराधिक मामलों में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने जब पुलिस पहुंचती है, तो कई बार ऐसा होता है कि पुलिस पर हमला हो जाता है. अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की जाती है. ऐसे में पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ती है. पुलिस जान से न मारकर पैर में गोली मारकर लंगड़ा बना देती है.

 

यह भी पढ़े

सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल

MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान

युवक का शव पहुंचते मचा कोहराम 

कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ

क्या US-Iran Deal से इजरायल बाहर है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!