Headlines

बुनियाद केंद्र में 46 दिव्यांग को दी गयी बैट्री चालित ट्राई साइकिल,   बढ़ गई जिंदगी की रफ्तार

बुनियाद केंद्र में 46 दिव्यांग को दी गयी बैट्री चालित ट्राई साइकिल,   बढ़ गई जिंदगी की रफ्तार
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

मुख्यमंत्री दिव्यागजन सशक्तिकरण योजना के तहत सोमवार को बुनियाद केंद्र में महराजगंज अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों के 46 दिव्यांग के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया । इस अवसर पर बुनियाद केंद्र की प्रबंधक प्रियदर्शनी ने कहा कि सरकार दिव्यांजनो को मुख्यमंत्री दिव्यागजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत संचालित सम्बल योजना के द्वारा ट्राई साइकिल का वितरण हेलमेट सहित किया गया ।

 

इस अवसर पर प्रशासी सहभालेखा सहायक अतुल कुमार शुक्ला ने कहा कि अगले चरण में अनुमंडल स्तर से वंचित दिव्यांग जनों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस योजना से दिव्यागजनों को सामाजिक एवं मानसिक विकास होगा ।

 

उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए दो लाख से कम का आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ बुनियाद केंद्र के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है ।इस अवसर पर दिलीप कुमार, संगीता श्रीवास्तव एवं निधि कुमारी उपस्थित थी ।

 

बैट्री चालित ट्राई साइकिल मिलने पर सरिता देवी, सुमित कुमार, नूर हसन अली, अच्छेलाल प्रसाद, बबन राम आदि के चेहरे पर कड़े धूप में भी ट्राई साइकिल मिलने की खुशी देखी जा रही थी । खुशी प्रकट करते हुए कहा कि अब वह भी एक जगह से दूसरे जगह बिना किसी के सहारे के आ जा सकते है ।

यह भी पढ़े

शिक्षक का  सम्मान करेंगें, तभी मिलेगे  दूसरे राजबल्लभ .. सांसद

बेंगलुरु में दीवार गिरने से  सीवान के युवक की मौत

बिहार सरकार की अभिनव पहल “सहयोग शिविर” के तहत सिवान जिले के 38 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर

अतरसन व बनपुरा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में आए 112 मामलों के त्वरित निष्पादन का अधिकारियों ने दिए आश्वासन

*संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

सीवान जिला अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” भारत सरकार द्वारा चयनित

सीवान में प्रशांत किशोर का आगमन बुधवार को

जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन 

Leave a Reply

error: Content is protected !!