Headlines

बीडीओ ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों के साथ किया बैठक

बीडीओ ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों के साथ किया बैठक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बनाये गये नजरी नक्शा एवं संबंधित अभिलेखों के संधारण पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बीडीओ ने सभी प्रगणकों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसे पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करें।

 

उन्होंने क्षेत्रवार कार्यों की जानकारी लेते हुए आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जनगणना कार्य को गति देने, आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर संबंधित कर्मी एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

 

सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस

विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प

रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!

गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!