सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस
श्रीनारद मीडिया,सेंट्रल डेस्क:
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल 2010 के सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में 76 CRPF जवानों के शहादत वाले मामले में राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने दक्षिण बस्तर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के फैसले को बरकरार रखते हुए सभी आरोपितों को बरी करने का आदेश दिया।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने इस फैसले में जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी की। बेंच ने कहा कि इतने बड़े क्रूर हमले में इतने जवान शहीद हो गए, फिर भी अभियोजन पक्ष असली अपराधियों तक पहुंचने में पूरी तरह नाकाम रहा। यह स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक है।
यह भी पढ़े
विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प
रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा
रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!
गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज
