Headlines

रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क (झारखंड):

रांची : गुरुवार की सुबह शादी समारोह के बाद विदाई कर दुल्हन को लेकर लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। सोनाहातू थानाक्षेत्र के बुंडू-राहे सड़क पर मारनाडीह सड़क के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा अपने परिजनों के साथ राहे में आयोजित विवाह समारोह से दुल्हन को लेकर रांची के हटिया लौट रहा था। इसी दौरान मारनाडीह पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए खाई में जा गिरी।

हादसा इतना तेज था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया।इसके बाद सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े

गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

सिसवन की खबरें :   पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण को लेकर प्रपत्र-1 का प्रकाशन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रामनगर में ब्लाक स्तर पर मासिक बैठक सम्पन्न

चुनाव बाद बंगाल में हिंसा का शमन कैसे संभव है ?

नेनुआ के फूल: जीवन की सबसे बड़ी सच्चाइयां अक्सर सबसे साधारण रूपों में छिपी होती हैं

पकड़ौवा बियाह:सामाजिक दबाव का पुराना संस्करण

Leave a Reply

error: Content is protected !!