Headlines

मशरक में रसोई गैस एजेंसियों का बीडीओ ने किया  निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

मशरक में रसोई गैस एजेंसियों का बीडीओ ने किया  निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

श्रीनारद मीडिया, मशरक, सारण (बिहार):

 

मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न रसोई गैस एजेंसियों का बीडीओ पंकज कुमार ने सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसियों में गैस वितरण की स्थिति, उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाएं, सुरक्षा मानकों के पालन तथा अभिलेखों की जांच-पड़ताल की।निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने एजेंसी परिसर, गोदाम, गैस सिलेंडरों के भंडारण की व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता का भी बारीकी से अवलोकन किया।

 

बीडीओ पंकज कुमार ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है और उपभोक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार किया जाना चाहिए।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने उपभोक्ता रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखें जाएं, ताकि किसी भी समय जांच में कोई कमी न पाई जाए। साथ ही उन्होंने गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, लीकेज की नियमित जांच तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।बीडीओ ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।इस निरीक्षण से क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं में भरोसा बढ़ा है तथा एजेंसी संचालकों को अपनी व्यवस्था दुरुस्त रखने का स्पष्ट संदेश मिला है।

यह भी पढ़े

 यूपी की प्रमुख खबरें :  बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सी एन जी वाहन समर्पित

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

सरलता के प्रतिमूर्ति थे मेरे पिता स्वं डाॅ.रामेश्वर सिंह- राकेश कुमार सिंह

ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!