सेवा निवृत शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के म० विद्यालय सिउरी में सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिलोकीनाथ सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में त्रिलोकीनाथ सिंह के शैक्षणिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सेवा काल में न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया।
उनका व्यक्तित्व सरल, विनम्र और प्रेरणादायक रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श बना रहेगा। समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षकों ने अपने-अपने संबोधन में त्रिलोकीनाथ सिंह के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि वे एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ एक सच्चे मार्गदर्शक भी रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमेशा छात्रों के हित को सर्वोपरि रखा। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाओं से लादकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित शिक्षकगणों में जैक मांझी, अजीत सिंह, रणविजय सिंह, दुर्गेश राय, ओम प्रकाश राय, संजय रंजन, सुमित कुमार, संजीव कुमार, आशा कुमारी एवं उर्मिला कुमारी सहित अन्य कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।अपने विदाई संबोधन में त्रिलोकीनाथ सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि विद्यालय परिवार से मिला स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।
उन्होंने सभी सहकर्मियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे हमेशा इस परिवार से जुड़े रहेंगे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े
मशरक में रसोई गैस एजेंसियों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
यूपी की प्रमुख खबरें : बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सी एन जी वाहन समर्पित
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
सरलता के प्रतिमूर्ति थे मेरे पिता स्वं डाॅ.रामेश्वर सिंह- राकेश कुमार सिंह
ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं
