Headlines

4 लाख देकर बना सिपाही, 10 दिन तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा ड्यूटी, ऐसे खुली फर्जीवाड़े की पोल

4 लाख देकर बना सिपाही, 10 दिन तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा ड्यूटी, ऐसे खुली फर्जीवाड़े की पोल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के मोतिहारी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बापूधाम रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब 10 दिनों से पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहे एक युवक को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह असली पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि फर्जी सिपाही था।

 

पुलिस पूछताछ में युवक ने दावा किया कि पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 4 लाख रुपये की ठगी की गई थी। रुपये देने के बाद उसे पुलिस की वर्दी उपलब्ध कराई गई और वह खुद को सिपाही बताकर रेलवे स्टेशन,पर ड्यूटी करने लगा।स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों को उसकी,गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की और उसके दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह फर्जी निकला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।नगर थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को वर्दी किसने उपलब्ध कराई, नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये किसने लिए और इस पूरे मामले के पीछे कोई संगठित ठगी गिरोह तो नहीं है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

10 लाख की लूट में चार शातिर गिरफ्तार, रुपए व जेवर बरामद

10 लाख की लूट में चार शातिर गिरफ्तार, रुपए व जेवर बरामद

मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने ₹20,000 रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार

500 रुपए के विवाद में लाठी से मारकर की हत्या

दरौंदा के बगौरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में सत्र का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई राह

दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार विशेष शिविर, लाभार्थियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सीवान जिले में 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ

अंडा देने वाली मछली नहीं खाने से मछली उत्पादकता को मिलेगा बढ़ावा : डॉ प्रेम प्रकाश  

Leave a Reply

error: Content is protected !!