Headlines

जहरीली शराब कांड के तीसरे एवं मुख्य आपूर्तिकर्ता के घर का पुलिस ने किया कुर्की जप्ती

जहरीली शराब कांड के तीसरे एवं मुख्य आपूर्तिकर्ता के घर का पुलिस ने किया कुर्की जप्ती
श्रीनारद मीडिया,एम सावर्ण, भगवानपुर हाट,  सीवान  (बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में ब्रह्मस्थान एवं सोधानी
गांव में जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत के मामले में
थाना कांड संख्या 341 / 022 के फरार चल रहे तीसरा मुख्य आपूर्तिकर्ता सारण जिले के मढ़ौरा थाना के ताकिना निवासी शैलेन्द्र राय के घर का थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को कुर्की जप्ती की गई ।

 

इस कांड का शैलेन्द्र राय मुख्य आरोपित था । जो फरार चल रहा था । इससे पहले पुलिस इस कांड के एक आरोपित सारण जिले के इसुआपुर थाना के डोइला निवासी संजय महतो के घर की कुर्की की थी ।जबकि जलालपुर थाना के नून नगर निवासी राजेश सिंह को कुर्की जप्ती शुरू होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ पीएसआई छपीत कुमार चौबे तथा जवान एवं चौकीदारों
का दल शामिल था ।

गौरतलब हो कि इस जहरीली शराब कांड में पांच लोगों की मौत हुई थी। जिसने ब्रह्मस्थान गांव के अवध मांझी , अमीर मांझी , शंभू राय , महेश राय एवं सोधानी मीरा टोला के राजेंद्र पंडित शामिल थे । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस कांड के फरार चल रहे दो आरोपितों के घर की कुर्की जप्ती की गई है ।जबकि तीसरा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

यह भी पढ़े

दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष बन गिरफ्तारी करने के नाम पर रूपये मांगने का आडियो वायरल ,दो कांड में ठगी

सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्‍यापकों के साथ किया  बैठक

छपरा में ईयरफोन ब्लास्ट होने से युवक बुरी तरह जख्मी

रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट

रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट

लखनऊ नशीला इंजेक्शन लगाकर मरीज से दुष्कर्म, डॉक्टर निलंबित

सीवान: मैरवा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवक गिरफ्तार, एक लेपटॉप, प्रिंटर व आई स्कैनर जब्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!