Headlines

  कुत्ते को बचाने में बाइक सवार युवक घायल, पैर फ्रैक्चर, सदर अस्पताल रेफर

कुत्ते को बचाने में बाइक सवार युवक घायल, पैर फ्रैक्चर, सदर अस्पताल रेफर

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-531 छपरा–सीवान मुख्य मार्ग पर शनिवार को बाइक चला कर जलालपुर इलाके से सिवान जा रहे एक युवक की बाइक अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गई। यह हादसा रसूलपुर मछली मार्केट के सामने हुआ।

घायल युवक की पहचान जलालपुर प्रखंड के नवादा कन्हौली गांव निवासी गिरिधर पांडेय के पुत्र सुमन पांडेय (25) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने घर से आवश्यक कार्य से सिवान जा रहे थे, तभी रसूलपुर में वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। बाइक से गिरने के बाद उनके बाएँ पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

 

हाथ में भी चोट आई है।
दुर्घटना की सूचना पाकर डायल 112 पुलिस टीम के सुनील कुमार यादव व विद्या प्रसाद साह मौके पर पहुँचे। घायल युवक को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. इरफान अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े

देवता हो या मनुष्य अपने सगुण या अवगुण पर घमंड नहीं करना चाहिए

  बाल दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

 यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी 19 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्याें का लेंगे जायजा

बैकुंठपुर  से भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी के विजयी होने पर कार्यकर्ता ने मिठाई खिला  खुशी  प्रगट किया

बिहार में एनडीए की जीत सचमुच एक ऐतिहासिक जीत है : सांसद रूढ़ी

Leave a Reply

error: Content is protected !!