यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी 19 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्याें का लेंगे जायजा
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, यूपी डेस्क:

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को एयरपोर्ट को लेकर नोएडा जा सकते हैं , मुख्यमंत्री श्री योगी एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे ।एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की तैयारी पूरी, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर गोलचक्कर का जायजा, गोलचक्कर का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए देंगे आमंत्रण, उद्घाटन के लिए एयरपोर्ट के सामने मैदान में तैयारी , उद्घाटन समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था की योजना, 15 दिसंबर को एयरपोर्ट उद्घाटन किया जा सकता है ।
➡️अयोध्या ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में अयोध्या के भाजपा नेता शक्ति सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। शेर सिंह ने मुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर बातचीत की।
➡️लखनऊ-चिनहट इलाके में चोरी की बड़ी घटना, बंद मकान से लाखों के जेवर और कैश चोरी, पुलिस गश्त पर इलाके के लोगों ने उठाए सवाल, चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई इलाके में चोरी
➡️लखनऊ-खुलेआम ओवरलोडिंग करते हैं 257 सिफारिशी वाहन, परिवहन विभाग के अफसरों के पास होती है सूची, व्हाट्सएप पर रहती सिफारिशी वाहनों की पूरी सूची, STF तलाश रही सूची, अफसरों के मोबाइल रडार पर, मौरंग, बालू, गिट्टी लादने वाले ट्रक, डंपर,बसें शामिल, लखनऊ ARTO प्रवर्तन समेत कई अफसरों पर FIR, इन वाहनों से 12.58 लाख प्रति माह वसूली होती थी
➡️लखनऊ-परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, अभिष्ट मिश्रा समेत 18 लोगों ने हमला किया, सिटी लॉ कॉलेज का छात्र पीड़ित पार्थ द्विवेदी, बीबीडी थाना क्षेत्र में छात्र पर जानलेवा हमला
➡️गाजियाबाद-रिश्वत लेने के मामले में महिला लेखपाल निलंबित, किसान की जमीन रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत, किसान से रिपोर्ट के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी, 3 हजार रुपये देते वक्त किसान ने वीडियो रिकॉर्डिंग, मोदीनगर तहसील में तैनात लेखपाल बबीता त्यागी
➡️गाजियाबाद-साढ़े 3 करोड़ की कफ सिरप पकड़ने का मामला, शुभम जायसवाल और आसिफ पर बड़ी कार्रवाई, दोनों के खिलाफ जारी होगी लुकआउट नोटिस, गाजियाबाद पुलिस की रिपोर्ट पर जारी होगा नोटिस, सिरप तस्करी के दोनों मास्टरमाइंड अभी फरार, विदेश भागने की आशंका पर जारी होगा नोटिस
➡️हापुड़-डॉक्टर फारूख की गिरफ्तारी मामले में जांच तेज, डॉक्टर परवेज अंसारी के संपर्क में रहा फारूख, GS मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर फारुख, दिल्ली ब्लास्ट प्रकरण से जुड़े होने की जांच तेज, दिल्ली पुलिस ने फारूख को गिरफ्तार किया था, फारुख ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में की थी नौकरी, फारुख के करीबियों की जानकारी जुटाई जा रही, यहां रह रहे कश्मीरियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस, फारुख के संपर्क में रहने वालों की भी जांच जारी
➡️सीतापुर-नशे में धुत अर्द्धनग्न SDO का वीडियो वायरल, दिन भर नशे धुत रहते हैं पवन कुमार- ग्रामीण, विद्युत उपभोक्ताओं का करते हैं शोषण, लोड बढ़वाने गए उपभोक्ता ने बनाया वीडियो, रेउसा पावर हाउस पर तैनात है SDO पवन कुमार
➡️फिरोजाबाद-बच्ची से दुष्कर्म प्रयास का मामला, आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, तमंचा भी बरामद, मुस्तफाबाद रोड पर पुरातन तिराहे से पकड़ा
➡️लखनऊ-SJPU, अन्य बाल संरक्षण इकाइयों पर कार्यशाला, जस्टिस अजय भनोट, DGP राजीव कृष्णा होंगे शामिल, पुलिस मुख्यालय में 10 बजे कार्यशाला का आयोजन
➡️लखनऊ -करोड़ों के बैंक फ्रॉड में राजेश रोथरा गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया, लखनऊ कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा, एंटी करप्शन ब्रांच ने राजेश से पूछताछ शुरू की , 31.60 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड में हुई गिरफ्तारी, सिंगापुर का रहने वाला राजेश रोथरा,8 केस दर्ज राजेश ने पंजाब नेशनल बैंक से किया गया फ्रॉड, जाली बिल, कई फर्जी लेटर तैयार कर फ्रॉड किया
➡️लखनऊ-नेग लेने पहुंचे किन्नरों को बंधक बनाकर पीटा, दूल्हे के घर पहुंचे किन्नरों को पिता-पुत्र ने पीटा , थाने में किन्नरों ने 3 के खिलाफ केस दर्ज कराया, लखनऊ में गोसाईगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को एयरपोर्ट को लेकर नोएडा जा सकते हैं , मुख्यमंत्री श्री योगी एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे ।एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की तैयारी पूरी, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर गोलचक्कर का जायजा, गोलचक्कर का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए देंगे आमंत्रण, उद्घाटन के लिए एयरपोर्ट के सामने मैदान में तैयारी , उद्घाटन समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था की योजना, 15 दिसंबर को एयरपोर्ट उद्घाटन किया जा सकता है ।
➡️अमरोहा-दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मारपीट कर जमकर पथराव किया, महिलाएं सहित कई लोग हुए घायल, मारपीट, पथराव का वीडियो वायरल, विवाद में समझौते पर हो रही थी पंचायत, थाना गजरौला के गांव बिजौरा का मामला
➡️देहरादून-सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम, देहरादून लिट्रेचर फेस्टिवल में शामिल होंगे, लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया पुस्तक का विमोचन, थोड़ी देर में दून इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे, गुरूनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता में कार्यक्रम, 4.15 बजे श्रीमद्भावत कथा में शामिल होंगे CM, 5.45 बजे आदि गौरव महोत्सव का शुभारंभ करेंगे
➡️नोएडा -GRAP 3 नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई, GRAP 3 लागू होने के बाद चल रहा है निर्माण, 7 सेक्टरों में 16 जगह प्रदूषण विभाग का सर्वे, निरीशक्षण कर 12 लाख 50 हजार जुर्माना लगाया, इस साल करीब 6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जुर्माने में रिकवरी सिर्फ 10% ही हो पाई
➡️बरेली-मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे से उठा धुंआ, डिब्ब में धुंआ देखकर मची अफरा तफरी, मालगाड़ी का लास्ट डिब्बा किया गया अलग, रेलवे कर्मचारियों ने पानी डालकर बुझाई आग, ट्रेन में धुंआ उठने के कारणों का नहीं चला पता, रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 का मामला
➡️देहरादून-राज्य स्तरीय मॉकड्रिल आज, भूकंप, आपदाओं के प्रबंधन के लिए मॉकड्रिल , 13 जिलों में 80 से ज्यादा स्थानों पर मॉकड्रिल, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से निगरानी, CS आनंद बर्धन करेंगे मॉकड्रिल की समीक्षा
➡️लखनऊ-राजधानी में एयर क्वालिटी खराब, स्मॉग गन शोपीस बनी , तालकटोरा, अलीगंज, लालबाग में वायु प्रदूषण बढ़ा, ऑरेंज जोन में अलीगंज, तालकटोरा, लालबाग
➡️प्रयागराज-फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक कार्रवाई रोकी, अगली सुनवाई तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई न हो- HC, सरकारी वकील ने कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया, अगली सुनवाई तक कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया, 17 नवंबर को मामले में हाईकोर्ट अगली सुनवाई करेगा
➡️ग्रेटर नोएडा -50 हजार का इनामी राजस्थान से गिरफ्तार, नोएडा की STF यूनिट को मिली बड़ी कामयाबी, धोखाधड़ी के मुकदमे में फरार था गुरदीप सिंह, अपने साथी के साथ जमीन का फर्जीवाड़ा किया , करोड़ों रुपये की ठगी की, 1 साल से था फरार, शातिर गुरदीप विदेश भागने की फिराक में था, एसटीएफ ने राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से दबोचा
➡️जम्मू-कश्मीर-नौगाम धमाके पर पुलिस की प्रेसवार्ता…”9 लोगों की मौत, 29 घायल हैं, थाने के बाहर अमोनियम नाइट्रेट रखा था- पुलिस, फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक थाने में फटा, ये सिर्फ एक हादसा है और कुछ नहीं, FSL टीम सैंपल लेकर जांच कर रही थी – पुलिस
➡️कन्नौज -कोटा चयन को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष, कुछ ही समय मे परिसर बना जंग का मैदान, बुजुर्ग को पीटते,पथराव करते वीडियो वायरल, कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए, छिबरामऊ कोतवाली के सरायगुजरमल का मामला ।
यह भी पढ़े
बैकुंठपुर से भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी के विजयी होने पर कार्यकर्ता ने मिठाई खिला खुशी प्रगट किया
बिहार में एनडीए की जीत सचमुच एक ऐतिहासिक जीत है : सांसद रूढ़ी
नवजातों की जीवन-रेखा मजबूत करने की मुहिम: 15–21 नवंबर तक चलेगा न्यूबॉर्न वीक अभियान
बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू 85 सीट पर तीर चला लालटेन को बुझा दिया
बिहार विधानसभ चुनाव में 89 सीटों पर भाजपा ने कमला खिलाया
सीवान जिले के आठ विधानसभा सीट पर एनडीए ने सात पर जमाया कब्जा देखे किस प्रत्याशी को कितना मत मिला
