नौतन थाना के टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी बंटी कुमार सिंह उर्फ श्वेता सिंह गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देश पर सिवान जिलान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक-03.06..26 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एस.टी.एफ, जिला असूचना ईकाई एवं नौतन थाना पुलिस टीम द्वारा सिवान जिला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अपराधी बंटी कुमार सिंह उर्फ श्वेता सिंह, पिता-गुड्डू सिंह उर्फ कृष्णाकांत सिंह, साकिन-खलवा, थाना-नौतन, जिला-सिवान को गिरफ्तार किया गया।
इनके विरूद्ध सिवान जिला अंतर्गत नौतन थाना में रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं अवैध शराब तस्करी से संबंधित आधा दर्जन से अधीक कांड दर्ज है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त नौतन थाना कांड सं0-299/24, दिनांक-26.11.24, धारा-126 (2)/115(2)/118(2)/110/303(2)/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस. में वांछित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सिवान पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता : बंटी कुमार सिंह उर्फ श्वेता सिंह, पिता-गुड्डू सिंह उर्फ कृष्णाकांत सिंह, साकिन-खलवा, थाना-नौतन, जिला-सिवान। > गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :- 1. नौतन थाना कांड सं0-116/18, दिनांक-20.06.18, धारा-341/323/379/34 भा.द.वि. । 2. नौतन थाना कांड सं0-20/20, दिनांक-05.02.20, धारा-414 भा.द.वि. । 3. नौतन थाना कांड सं0-04/21, दिनांक-08.01.21, धारा-30 (ए)/44 (1) भा.द.वि. । 4. नौतन थाना कांड सं0-259/24, दिनांक-17.10.24, धारा-137 (2)/96/303 (2) बी.एन.एस. । 5. नौतन थाना कांड सं0-103/25, दिनांक 01.05.25, धारा-127 (2)/303 (2)/308(2)/308(3)/3(5) बी.एन.एस. । 6. नौतन थाना कांड सं0-122/25, दिनांक-29.05.25, धारा-126 (2)/115 (2)/118(1)/137(2)/109/303(2)/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस. । 7. नौतन थाना कांड सं0-134/25, दिनांक 08.06.25, धारा-126 (2)/115 (2)/303(2)/308(3)/352 /351(2)/3(5) बी.एन.एस. ।
छापेमारी टीम में एस.टी.एफ टीम, जिला आसूचना ईकाई, सिवान, पु.अ.नि. जितमोहन कुमार, थानाध्यक्ष, नौतन थाना शामिल थे।
