Headlines

महज 24 घंटे के भीतर सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए हत्याकांड की घटना का सफल उभेदन, संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार

महज 24 घंटे के भीतर सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए हत्याकांड की घटना का सफल उभेदन, संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र  के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहर छपरा में  बुधवार को राकेश राजभर, पिता-शिवकुमार राजभर, साकिन-हरिहर छपरा, थाना-सिसवन, जिला-सिवान की कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही सिसवन थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पुलिस अधीक्षक, सिवान एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
साथ ही एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जाँच करायी गई। घटना के त्वरित उद्भेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस संबंध में सिसवन थाना द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर धारा 103 (1)/3(5) बी.एन. एस. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के तकनीकी अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर सिसवन थाना पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का सफल उमेदन करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त अजीत राम, पिता-उमा राम उर्फ उमाशंकर राम, साकिन घूरघाट, थाना-सिसवन, जिला-सिवान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी अन्य बिन्दुओं की भी जाँच की जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- अजीत राम, पिता-उमा राम उर्फ उमाशंकर राम, साकिन घूरघाट, थाना-सिसवन, जिला-सिवान।  छापेमारी टीम में पु.अ.नि. चितरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, सिसवन थाना एवं थाना के अन्य कर्मी   शामिल थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!