बच्चें एवं बागवानी को हमेशा निगरानी की जरूरत.. प्राचार्य
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहाार ):

बच्चे एवं बागवानी को हमेशा निगरानी की जरूरत होती है । इनकी देखभाल से इनका सभी विकास होता है । हर मनुष्य को अपने जीवन का उद्देश्य बच्चों चाहे समाज के किसी भी वर्ग का हो तथा बागवानी के प्रति लगनशील होना चाहिए ।
यह बात एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्राचार्य लाल बाबू कुमार ने शनिवार को विद्यालय छुट्टी के बावजूद भी विद्यालय परिसर में अपने कुछ सहयोगियों के साथ परिसर में लगाए गए आम , अमरूद सहित अन्य पौधों के पास से साफ सफाई , पानी डालने तथा उनके निगरानी का काम करते देखे गए ।
प्राचार्य श्री कुमार ने कहा कि शिक्षण अवधि में बच्चों की निगरानी एवं पठन पाठन का कार्य होता है । अभी छुट्टी का समय है ।इसलिए विद्यालय परिवार द्वारा लगाए गए पौधों की सेवा की जा रही है । उन्होंने कहा कि काफी गर्मी है ।इन्हें भी पानी की जरूरत है ।
इसलिए इनमें पानी डालने , घास साफ करने आदि का कार्य किया जा रहा है । पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी परिसर में पौधों का होना अनिवार्य है ।
यह भी पढ़े
आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी चावल बेचने के आरोप की सीडीपीओ ने की जांच
पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद
ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्या
ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां
गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन
जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद
