Headlines

मांझी के रामघाट पर नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत, तीन दोस्त बाल-बाल बचे

मांझी के रामघाट पर नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत, तीन दोस्त बाल-बाल बचे

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के  मांझी थाना के सररू नदी त रामघाट पर बुधवार दोपहर  नदी में नहाते समय चार दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शेष तीन युवकों को गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान दाउदपुर निवासी हारून अली के 17 वर्षीय पुत्र आशिक अली के रूप में हुई है। चारों युवक दाउदपुर के ही रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सौरभ अभिषेक के नेतृत्व में मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर रबीन्द्र चौधरी (दुर्गापुर) और सरोज यादव (चैनपुर) की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के पिता हारून अली साइकिल से कपड़े की फेरी कर परिवार चलाते हैं। आशिक दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद माता नजमा खातून समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मांझी के राम घाट पर लगातार दूसरी घटना, प्रतिबंध की मांग:
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को भी तरवारा के एक युवक को वीडियो बनाते समय डूबने से बचाया गया था। बुधवार की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से रामघाट को तत्काल स्नान के लिए प्रतिबंधित करने की मांग की है।

यह भी पढ़े

शिक्ष विभाग में बड़ी तैयारी: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में हो सकता है बड़ा बदलाव

DIG चंदन कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर सदर थाने को गोद लिया

मुजफ्फरपुर में STF  ने 15 साल से   पुलिस को चकमा दे रहे वांटेड को किया गिरफ्तार

 पुलिस दबिश के  कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्‍त न्‍यायालय में किया आत्‍मसमर्पण

सहयोग शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं, मौके पर हुआ समाधान

Leave a Reply

error: Content is protected !!