50 हजार का इनामी बदमाश मधेपुरा से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी बदमाश मधेपुरा से गिरफ्तार

हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में था वांछित, टॉप-10 की लिस्ट में था शामिल

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधेपुरा पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश कैलाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि कैलाश मंडल कुख्यात जनेश्वर यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था और हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था।

विशेष टीम ने किया गिरफ्तार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में तकनीकी शाखा के दारोगा धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रवि रंजन कुमार सिंह, सोनु कुमार सिंह और ग्वालपाड़ा थाना के पुलिस जवान शामिल थे। यह टीम लगातार अपराधी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और तकनीकी विश्लेषण कर रही थी।

 

गुप्त सूचना के आधार पर 19 जनवरी को ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के विषवाड़ी से कैलाश मंडल को गिरफ्तार किया गया। आपराधिक इतिहास और मामले कैलाश मंडल के खिलाफ ग्वालपाड़ा थाना में तीन और सहरसा जिले के बसनही थाना में एक मामला दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

 

आरोपी पर हत्या और आर्म्स एक्ट के गंभीर आरोप हैं। एसपी ने दी जानकारी एसपी संदीप सिंह ने बताया कि कैलाश मंडल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। उन्होंने कहा, “इस गिरफ्तारी से न केवल पुलिस की छवि मजबूत होगी, बल्कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास भी बढ़ेगा। जनेश्वर यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य कैलाश मंडल जनेश्वर यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था, जो लंबे समय से जिले में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को इलाके में शांति बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है। मधेपुरा पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से अपराधियों के बीच दहशत और आम लोगों में राहत का माहौल है।

यह भी पढ़े

केस मैनेज करने के नाम पर SP बनकर ठगी: FIR कॉपी से निकालते हैं नंबर, केस से नाम हटाने के लिए मांगते हैं पैसा

सीवान पुलिस ने विक्‍की गोलीकांड में  जीवन यादव को किया गिरफ्तार

रघुनाथपुर : दारोगा बेटी की मौत की खबर सुन भाजपा नेता ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

अमदाबाद गोला घाट गंगा नदी में नाव डूबने से 3 की मौत 7 लापता

 स्वतंत्रता सेनानी  मिथिला ओझा की प्रतिमा का  सांसद सिग्रीवाल ने किया अनावरण

आप CM हैं Women Fashion Designer नहीं : तेजस्‍वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!