दामोदरपुर रामलीला का ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव ने किया शुभारंभ

दामोदरपुर रामलीला का ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव ने किया शुभारंभ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर 35वें वर्ष रामलीला की हुई शुरुआत

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तरप्रदेश)

बलिया/गड़वार के दामोदरपुर गांव स्थित आदर्श रामलीला समिति द्वारा 35वें वर्ष आयोजित आठ दिवसीय रामलीला के प्रथम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ एवं उद्घाटन ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव व सतीश चन्द्र कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आरती के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज समाज से नैतिकता, चरित्र, संस्कृति, सद्भाव एवं प्रेम का लोप व छरण होता जा रहा है ऐसे में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का मंचन समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। ऐसे पुनीत कार्य के लिए उन्होंने रामलीला कमेटी की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत की।

रामलीला के प्रथम दिन भगवान श्रीराम के जन्म का सुंदर मंचन किया गया। साथ ही साथ भगवान विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा का सजीव मंचन कलाकारों द्वारा किया गया।

रामलीला को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व प्रधान विपुल पाण्डेय उर्फ़ गांधी, मनीष पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, रोशन पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सतानंद पाण्डेय, राघव पाण्डेय, चंदन दुबे, जब्बार अंसारी, शिवम पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, टून जी पाण्डेय तथा नन्हे-मुन्ने बच्चे शामिल रहे।

यह भी पढ़े

जिला अदालतों में लोगों को तारीख पे तारीख से मुक्ति नहीं मिल पा रही,क्यों?

बिहार में पहली बार अमनौर के पर्यटक स्थल पुरवारी पोखरा परिसर में होगा तैराकी प्रतियोगिता

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हमारे समाज में क्यों है?

मथुराधाम घाट पर गंगा महाआरती आज 

Leave a Reply

error: Content is protected !!