प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की बैठक में विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )
गोपालगंज जिला के प्रखंड के महम्मदपुर में आयोजित प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की बैठक में विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और शिक्षकों के अभाव का मुद्दा जिला प्रशासन के सामने रखा। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने शिक्षकों की बात सुनते हुए कहा कि यह समय केवल समस्याएं सुनने का नहीं बल्कि उनके समाधान का है। उन्होंने शिक्षकों को आने वाले समय को चुनौतीपूर्ण बताते हुए खुद पढ़ने और बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षक यूट्यूब और स्मार्ट क्लास के माध्यम से डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा दें, ताकि बच्चों को आधुनिक ज्ञान मिल सके।
बैठक में मौजूद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अगले माह से पंचायत स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी स्मार्ट और सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ नियमित बैठक हो और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
यह पहल स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपू र्ण कदम मानी जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे l
यह भी पढ़े
पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर होगा धनेश्वरनाथ मंदिर : विधायक मिथिलेश तिवारी
धरहरा कला में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभार्थियों ने उठाया लाभ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने पटना में धूमधाम से मनाया 90वीँ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
14 फरवरी 📜 मातृ-पितृ पूजन दिवस पर विशेष
विधानसभा सत्र में रोहनिया विधायक ने अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु किया मांग
“पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता के साथ बनेगा समाज की आवाज़ – डीसीपी प्रमोद कुमार
