बिहार में पहले किया गंदा काम, अब दे रहा जिंदगी बर्बाद करने की धमकी.

बिहार में पहले किया गंदा काम, अब दे रहा जिंदगी बर्बाद करने की धमकी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पहले बड़े भाई ने दरिंदगी के बाद किया निकाह, फिर छोटे ने भी….

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के गया में एक लड़की के साथ पहले शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की ठगी की गई। अब बेटे की हत्या की धमकी दी जा रही है। पार्लर संचालिका महिला को प्यार का गंभीर परिणाम भुगतना पड़ रहा है। पीड़िता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में वकील के बेटे को नामजद किया है। पुलिस ने इस मामले को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
पार्लर का संचालन करने वाली महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि वकील के बेटे ने पहले तो प्यार के जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद बिजनेस के नाम पर लाखों रुपये और जेवरात ऐंठ लिए। उसकी नीयत का पता चलने पर जब पीड़िता ने पैसे मांगे तो वह अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद भी जब महिला नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की गई और बच्चे की हत्या की धमकी देने लगा।

बहन की शादी में हुई थी आरोपी से मुलाकात
पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक से उसकी मुलाकात चचेरी बहन की शादी में हुई थी। दोनों की बाद में नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। बिजनेस के नाम पर उससे लगभग 120 ग्राम सोने के जेवर और तीन लाख रुपए ऐंठ लिए। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बिहार में पश्‍च‍िम चंपारण जिले के नरकट‍ियागंज स्‍थ‍ित शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पहले एक बड़े भाई ने युवती के साथ जबर्दस्ती की। मामला जब पंचायत पहुंचा तो आरोपी को निकाह का फरमान सुनाया गया। निकाह के बाद पति पीड़िता को अपने घर लेकर नहीं गया। इसके बाद विदाई के बहाने छोटा भाई पीड़िता के घर पहुंचा और उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया।

पीड़िता अब न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंची है। वहां से आदेश मिलने के बाद फरवरी में जाकर मामला दर्ज हुआ है लेकिन आरोपी अब भी खुले में घूम रहे हैं। पीड़िता शुक्रवार को न्याय पाने के लिए थाने पहुंची और उसने कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी की वजह से उसकी पढ़ाई तक छूट गई।

युवती ने पुलिस को बताया कि 2019 से ही धूमनगर गांव निवासी चंगेज खां उससे जबरन संबंध बनाना चाहता था। उसे हथियारों का डर दिखाता था। 2020 की अप्रैल में सिलाई केंद्र जाने के दौरान उसने एक महिला की मदद से उसके साथ जबरदस्‍ती की। घटना के बाद गांव में पंचायत हुई और आरोपी की पीड़िता से शादी करवा दी गई। शादी के बाद आरोपी उनके घर आने-जाने लगा। इस दौरान दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहते थे।

छोटे भाई ने भी उठाया मजबूरी का फायदा
पीड़िता के परिवार ने ससुराल वालों पर विदाई करवाने का दबाव बनाया। इसी बहाने चंगेज का छोटा भाई अंगेज आया। उसने भी पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर विदाई नहीं करवाने की धमकी दी। इस डर से वह चुप रही। इसके बाद भी पीड़िता की विदाई नहीं हुई। बार-बार कहने पर ससुराल वालों ने कहा कि शादी फर्जी है इसलिए विदाई नहीं होगी। इसके बाद उसने अदालत का रुख किया है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!