Headlines

अमनौर में बाइक में ठोकर लगने पर युवक ने ऑटो का शीशा तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

अमनौर में बाइक में ठोकर लगने पर युवक ने ऑटो का शीशा तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
सेंट्रल बैंक के सामने हुई घटना, 112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण  (बिहार):


बुधवार को अमनौर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के सामने मामूली ठोकर लगने पर बाइक सवार युवक ने गुस्से में ऑल्टो कार का फ्रंट शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक तरैया से अमनौर की ओर आ रहा था, जबकि ऑल्टो तरैया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक में हल्की ठोकर लग गई। ठोकर लगते ही बाइक चालक आगबबूला हो गया। वह गाड़ी से उतरा और पास से ईंट उठाकर ऑल्टो के फ्रंट शीशे पर वार कर दिया।

 

इससे शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
शीशा टूटते ही दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई और तू-तू मैं-मैं होने लगी। दोनों को झगड़ता देख आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात शुरू की।

थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : भीषण गर्मी में जर्जर तार,लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर के जलते रहने से हरनाथपुर वासी है परेशान

बिहार के 2 कुख्यात का उत्तराखंड में

बोधगया में युवक पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग:कार से आए थे 5 बदमाश

पुलिस के सामने हुआ सारा खूनी खेल..’ बिहार में फायरिंग से मौत, घायल ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!