मैरवा थाना से फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 27.02.26 को पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद की गई थी तथा इस मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना हाजत में सुरक्षार्थ रखा गया था। इसी दौरान एक अभियुक्त फिरोज अंसारी द्वारा थाना हाजत की दीवार तोड़कर फरार होने की घटना कारित की गई। इस संबंध में मैरवा थाना द्वारा कांड सं0-97/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
उक्त फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में मैरवा थाना पुलिस टीम द्वारा मैरवा रेलवे स्टेशन के समीप छापामारी कर फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी, पिता-स्व० नसरुल्लाह अंसारी, साकिन आदमापुर, थाना-रघुनाथपुर, जिला-सिवान को गिरफ्तार किया गया।
जाँच एवं तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में
एक अन्य कांड दर्ज कर अग्रत्तर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
फिरोज अंसारी, पिता-स्व० नसरुल्लाह अंसारी, साकिन अदमापुर, थाना-रघुनाथपुर, जिला-सिवान।
> गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अंसारी का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-
1. मैरवा थाना कांड सं0-384/25, दिनांक-12.09.25, धारा-317 (4) (5) बी.एन.एस. ।
2. मैरवा थाना कांड सं0-96/26, दिनांक-27.02.26, धारा-111(2)/318(4)/338/336(3)/317(2)/
317(5) बी.एन.एस. ।
3. रेल मुज्जफरपुर थाना कांड सं0-108/23, दिनांक-18.05.23, धारा-379/411 भा.द.वि. ।
4. रेल मुज्जफरपुर थाना कांड सं0-09/23, दिनांक 26.12.23, धारा-3 आर.पी. यू.पी. एक्ट।
5. रेल मुज्जफरपुर थाना कांड सं0-208/24, दिनांक-07.11.24, धारा-304 बी.एन.एस. ।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
देशी कट्टा-01
> टीम में शामिल सदस्य :-
पु.अ.नि. राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, मैरवा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़े
बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज
मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा
घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात
हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त
गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG
बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का बड़ा डंडा, 13 उपभोक्ताओं पर लगा 2.64 लाख का जुर्माना
