10 वी और 12वी की परीक्षा में प्रथम स्थान पाप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट में इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में बच्चों की के संघर्ष और समर्पण की भी ऐसी कहानियां सामने आई हैं, जिसने लोगों को भावुक और प्रेरित कर दिया. मांझी इंटर कॉलेज के साथ अपने घर पर रह कर पढ़ाई करने वाली मोहम्मद मतीन आलम की पुत्री दरखशा खातून ने कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. जिसको लेकर शनिवार को मांझी के नरपलीया में एक कार्यक्रम आयोजित कर होनहार बेटी को सम्मानित कर उसके हौसले को बढ़ाया गया.
पूछे जाने पर दरखशा खातून ने बताया कि, ”उनके पास न तो महंगे कोचिंग संसाधन थे और न ही पढ़ाई के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं. लेकिन उन्होंने कभी इन चीजों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. दिन-रात की मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही. उन्होंने बताया कि,अपने समय का बेहतर उपयोग कर हर विषय को गंभीरता से पढ़ा. उनका सपना एम बी बी एस की पढ़ाई कर डाक्टर बनना है. वे डाक्टर बनकर गरीब असहाय लोगों की सेवा करना चाहती हैं.
इस अवसर पर जनता सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी के संचालक सह समाजसेवी फैजानआलम ने बताया कि हमारे लाइब्रेरी में पढ़ने वाले मेरी बहन के साथ साथ दर्जनों बच्चे 400 सौ से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 10वीं कक्षा में भी करीब 15 बच्चों ने 400 सौ से अधिक अंक प्राप्त किया. बच्चों के हौशला अफजाई को लेकर पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर मो मतीन आलम, सैफ रहमान , मंसूर अहमद . अफजल खान , सैफुल्लाह खान ,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
वाहन जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत अवारी गाँव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बिहार के युवाओं का पलायन: हर सरकार का वादा, हर पीढ़ी की मजबूरी
सिसवन की खबरें : सर्प के काटने से युवक अचेत, रेफर
महिलाओं को निराश किया है और अब इसके नतीजे भुगतने होंगे-नरेंद्र मोदी
