Headlines

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरेंद्र राय, शिक्षकों ने दी बधाई, शिक्षक संगठनों में खुशी

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरेंद्र राय, शिक्षकों ने दी बधाई, शिक्षक संगठनों में खुशी

प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र राय के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं व मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा: मंजीत

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर हरेंद्र राय के निर्वाचित होने पर एकमा समेत सारण जिले के शिक्षक नेताओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। राजधानी पटना में हाल ही में संपन्न चुनाव में हरेंद्र राय ने 9 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही शिक्षक समुदाय में उत्साह देखा गया। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इसे शिक्षक हितों की जीत बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।

बधाई देने वालों में सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रधान सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह, उप प्रधान सचिव तथा एकमा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गौसपुर के प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुमन यादव, वरीय उपाध्यक्ष संजय राय, अजीत सिंह, मीडिया प्रभारी उमेश यादव, अंचल सचिव ओम सिंह यादव, एकमा प्रखंड के शिक्षक गाजी हसन, कमल कुमार सिंह, चंद्रमणि सिंह, योगेश कुमार सिंह, आजाद तिवारी, भरत कुमार सिंह, प्रियंका द्विवेदी, सोनम मिश्रा, दिगविजय कुमार गुप्ता समेत कई अन्य शिक्षक शामिल रहे।

संघ के जिला उप प्रधान सचिव व प्रधानाध्यापक व शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी ने शुक्रवार को एकमा में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र राय के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक हित में प्रभावी पहल की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़े

राम प्रसाद बिस्मिल  का अपनी मां से अन्तिम वार्तालाप इतिहास में अमर हो गया

सुकमा ताड़मेटला माओवादी हमले में सभी आरोपित बरी, 76 CRPF जवान शहीदों का केस

विश्व रेडक्रॉस दिवस: मानवता की सेवा का अटूट संकल्प

रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

रांची DC के आदेश को आनंद गैस सर्विस दिखा रहा हैं ठेंगा, DAC के नाम पर खेल!

गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!