Headlines

किशनगंज में भैंसुर ने किया महिला का मर्डर, पति को फोन कर कहा था- भैया ने प्राइवेट पार्ट छुआ, उसी दिन शाम में खेत में डेडबॉडी मिली

किशनगंज में भैंसुर ने किया महिला का मर्डर, पति को फोन कर कहा था- भैया ने प्राइवेट पार्ट छुआ, उसी दिन शाम में खेत में डेडबॉडी मिली

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

किशनगंज में मक्के के खेत में मिली महिला सनवरी बेगम की डेडबॉडी मामले में खुलासा हो गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला का भैंसुर है, जबकि दूसरा भैंसुर का दोस्त है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने ही मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद बॉडी खेत में फेंक दी।घटना अर्राबाड़ी थाने की 15 अप्रैल की शाम की है।

 

दोनों आरोपियों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसके भाई की पत्नी को किसी ने हत्या कर मक्के के खेत में फेंक दिया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है। पहले पढ़िए, पूरा मामला क्या है… किशनगंज के अर्राबाड़ी थाने के अंतर्गत पोठिया गांव में 15 अप्रैल की शाम सनवारी अपनी पड़ोसन (गोतनी) के साथ खेत से लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे उसका भैंसुर और दोस्त मैनुल हक ने उसे रोक लिया।

 

इस दौरान गाली गलौज हुई। थोड़ी देर बाद दोनों ने गोतनी को घर जाने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने सनवारी को सुनशान इलाके में ले गए। जहां पहले उसके साथ मारपीट की गई, इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।पुलिस का कहना है कि महिला की मेडिकल कराई गई थी, लेकिन रेप जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि महिला के पति ने आरोप लगाया कि पहले उसके साथ गलत हरकत की गई।

 

इसके बाद उसका मर्डर किया गया है। पति मुंबई में, पत्नी को भी वहीं भेजना चाहता था आरोपी महिला का पति करीब 10 महीने पहले मुंबई कमाने के लिए गया था। महिला घर में एक बेटी के साथ अकेली भैंसुर के परिवार के साथ रहती थी।पुलिस के मुताबिक, भैंसुर चाहता था कि वह घर खाली करके अपने पति के साथ ही चली जाए, वह हमेशा घर बेचने का दवाब डालता था।ताकि पूरे घर पर उसका कब्जा हो जाए। इसी बात को लेकर वह हमेशा महिला को परेशान करता रहता था, और बात-बात पर लड़ाई करता था।

 

वहीं पति ने कहा कि मेरी पत्नी के साथ बड़े भाई घर में रहने के दौरान छेड़छाड़ भी करता था। पत्नी हमेशा फोन पर कहती थी, वह गलत-गलत तरीके से व्याव्हार करता है। जिसके बाद पति ने घर आकर पंचायत भी बुलाई थी, इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और छेड़छाड़ और मारपीट करता रहा। पति ने कहा जब फोन पर वह छेड़छाड़ की बात करती तो मुझे विश्वास नहीं होता।एक दिन उसने कहा कि आपके भैया ने प्राइवेट पार्ट भी टच किया, इतना सुनते ही मैं मुंबई से घर आने का फैसला किया, लेकिन मेरे आने से पहले ही पत्नी की मौत की खबर आ गई।

 

25 लोगों से पूछताछ, 15 ठिकानों पर छापेमारी की पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया,आसपास के लोगों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान पुलिस ने लगभग 25 लोगों से पूछताछ की और 15 से अधिक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़े

अर्थ डे पर सिवान दोन के J. R कॉन्वेंट स्कूल में पौधारोपण, स्व. कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय की सोच को किया याद

दुगो शब्द झाल+मुड़ी से मिल के बनल बाऽ !

बैसरन की घास पर 26 बेजान शरीर

आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत-पीएम मोदी

वैशाली के महनार में बमबाजी कर आभूषण कारोबारी के घर बड़ी डकैती, डेढ़ दर्जन बदमाशों ने मचाया उत्पात

Leave a Reply

error: Content is protected !!