नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

अमनौर प्रखण्ड के अमनौर कल्याण पंचायत स्थित नरसिंहभानपुर शिव मंदिर के प्रांगण में नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ हुआ। बुधवार को भब्य कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई। इस आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से महिला पुरुष बिभिन्न परिधानों में सुसज्जित होकर बड़ी संख्या में शामिल हुए।
गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु भक्त हर हर महादेव जय श्री राम जय हनुमान के जय जय कारा करते हुए
कलश यात्रा नरसिंह भानपुर शिवमंदिर से होकर परमानंद छपरा होते हुए नवकारा जर्तिमईया के नजदीक लगुनिया के पास पहुँच गंडक नदी से जलभरी की रश्म वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरी की गई।जिससे चारो तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ था।
शोभा यात्रा परंपरिक ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम, हर हर महादेव के नारों के साथ विभिन्न मार्गों से निकलकर यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ।
इस मौके पर हरेश्वर प्रसाद योगीन्द्र गुप्ता उमेश राय, अशोक राय, सरपंच संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह, मदन तिवारी, मुन्ना गुप्ता, जवाहर प्रसाद, परमात्मा प्रसाद, रवि राय, नवलकिशोर राय, माधवबिहारी प्रसाद राय, शिवजी शर्मा, रुपेश सिंह, मनोज प्रसाद, सुबाष राय, संतोष प्रसाद, गोपाल सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
यह भी पढ़े
बिहार में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री
भारत और फ्रांस ने अपने रिश्तों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया है
मांझी की खबरें : प्रखंड मुख्यालय में सुधा डेयरी बूथ का शुभारम्भ
सिधवलिया की खबरें :घर का पीछे के दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने साढ़े छ: लाख की संपति चुराई
सीवान में पूज्य राजन जी महाराज की रामकथा 8 मार्च से 7 मार्च को निकलेगा भव्य कलश यात्रा
