Headlines

सीवान में पूज्‍य राजन जी महाराज की रामकथा 8 मार्च से 7 मार्च को निकलेगा भव्‍य कलश यात्रा

सीवान में पूज्‍य राजन जी महाराज की रामकथा 8 मार्च से 7 मार्च को निकलेगा भव्‍य कलश यात्रा

वी एम इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्री राम कथा का होगा वाचन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के मुखार बिंदु से वी एम इंटर कॉलेज के प्रांगण में 8 मार्च से 16 मार्च, 2026 तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होना है। इसको लेकर मंगलवार को होटल सैफायर इन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, महासचिव डॉक्टर रूपेश कुमार , कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह, सर्वव्यवस्था प्रमुख विजय जादूगर, राजन जी महाराज के प्रतिनिधि नन्द कुमार द्विवेदी, सचिव डॉक्टर राकेश कुमार तिवारी मौजूद रहे।

श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह ने कहा कि पूज्य राजन जी महाराज के द्वारा श्रीराम कथा के वाचन के पूर्व 7 मार्च को नगर में एक भव्य कलश यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी, जिसकी अध्यक्षता महंत राम नारायण दास करेंगे। जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा पंजीयन के काम को शुरू किया गया है। समिति द्वारा 251 महिलाओं को वस्त्र और कलश की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इच्छुक महिलाएं समिति के मोबाइल नंबर 7763899182 पर संपर्क कर सकती हैं। इस नंबर पर कथा के संदर्भ में सहयोग हेतु भी संपर्क किया जा सकता है। कलश यात्रा तरवारा मोड से राजेंद्र पथ जे पी चौक होते हुए वी एम इंटर कॉलेज के प्रांगण तक जाएगी।

श्री राम कथा आयोजन समिति के महासचिव डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि वी एम इंटर कालेज के प्रांगण में 8 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संध्या में 4.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी। इस दौरान कथा वाचन के दौरान व्यवस्थाओं को सहेजने के लिए श्रीराम सेवा दल के 51 सदस्य, रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स अकादमी के वॉलेंटियर मौजूद रहेंगे और पुलिस प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त होगा। श्री राम कथा का श्रवण आनंद पूर्वक नगरवासी कर सकें इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को सहेजा जा रहा है जिसमें नगरवासियों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। 16 मार्च को समिति की तरफ से महाभंडारा का भी आयोजन होना है।

श्री राम कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से अपील किया है कि जिले के लाल पूज्य राजन जी महाराज के मुखारबिंदु से श्री राम कथा श्रवण का लाभ उठाने सपरिवार अवश्य आएं और तन मन धन से सहयोग करें। सभी के सहयोग से ही श्री राम कथा का आयोजन होना है।

यह भी पढ़े

सात निश्चय योजना के तहत एकमा में सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन

अमनौर के अगुआन गांव में दीये से लगी आग, चार से पांच लाख की संपत्ति जली

अमनौर में घर के बाहर से बोलेरो पिकअप चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

दारूल उलूम नईमिया में आजमीन हज के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

रघुनाथपुर : नाला सफाई का काम शुरू,ढाई वर्षों से सड़क पर बहता है नाला का गंदा पानी

Leave a Reply

error: Content is protected !!