सिधवलिया की खबरें :घर का पीछे के दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने साढ़े छ: लाख की संपति चुराई
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के सकला गांव मे दो व्यक्तियों के घर का पीछे के दरवाजा का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने साढ़े छ: लाख के गहनों की चोरी कर फरार हो गए l उक्त व्यक्तियों के दिये आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि गत सोमवार की रात्रि सकला के बिपिन कुमार राय और गांधी राय के घर के लोग खाना खाकर सो गए l
लगभग आधी रात्रि के बाद दोनो परिवारों के सोते देखकर अज्ञात चोरों ने विपिन कुमार राय के घे के पीछे का दरवाजा का ताला तोड़कर घर मे घुस गए तथा एक कमरे मे घुसकर सोने एवं चांदी के लगभग साढ़े चार लाख के गहनो से भरी अटैची को ले भागे एवं गेहूं के खेत मे तोड़कर गहने चूरा लिए l तदोपरान्त् चोरों ने पड़ोसी गांधी राय के भी घर मे पीछे से खिड़की तोड़कर घुस गए तथा पेटी मे रखे ढाई लाख के सोने एवं चांदी के गहने चुराकर ले भागे ।
पुलिस ने दोनो व्यक्तियों के दिये आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l ज्ञात हो कि विपिन राय की बहन प्रीति का बिबाह आगामी मई माह् मे तय है और उसी के बिबाह हेतु सभी गहने खरीदकर रखे गए थे l गहनो की हुई चोरी के कारण स्वजनों के आँखों से आंसू सुख नही रहे l
समाजसेवी स्वर्गीय मल्लेश्वरी सिन्ह की 25वीं पुण्यतिथि मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया प्रखंड के डॉ राम मनोहर लोहिया विद्यालय महम्मदपुर टेकनवास में मंगलवार को समाजसेवी स्वर्गीय मल्लेश्वरी सिन्ह की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघव मिश्रा ने की, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने उनकी स्मृति को नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व शिक्षक रामेश्वर सिंह ने वर्ग एक के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, किताब और पेन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह, अमित कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मल्लेश्वरी बाबू के समाजसेवी योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े
सात निश्चय योजना के तहत एकमा में सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन
अमनौर के अगुआन गांव में दीये से लगी आग, चार से पांच लाख की संपत्ति जली
अमनौर में घर के बाहर से बोलेरो पिकअप चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
दारूल उलूम नईमिया में आजमीन हज के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
रघुनाथपुर : नाला सफाई का काम शुरू,ढाई वर्षों से सड़क पर बहता है नाला का गंदा पानी
