Pravasi Bhartiya Sammelan 2023:हर क्षेत्र में भारतीय ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा समुदाय-राष्ट्रपति जी

Pravasi Bhartiya Sammelan 2023 :हर क्षेत्र में भारतीय ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा समुदाय-राष्ट्रपति जी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

जब तुम चले जाओगे तो याद बहुत आओगे, तुम बिन इंदौर सूना-सूना लगेगा

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सितारों को आंखों में महफूज रखना, बड़ी दूर तक रात ही रात होगी।
मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर है हम भी, फिर किसी मोड़ पर मुलाकात होगी।

इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया। आयोजन के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम में लगा है। आज कई चुनौतियां हैं, भारत विश्व के साथ मिलकर इनसे निपटने में लगा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन भी हाथ जोड़कर प्रवासी भारतीयों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि असुविधा हुई तो हमें क्षमा कीजिए। केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति बोलीं- हर क्षेत्र में भारतीय ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा समुदाय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हर क्षेत्र में भारतीय एक ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा समुदाय है। यहां तक कि विश्व की लीडरशिप पोजिशन पर भी है। कठिन परिश्रम से हमने जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियों के बीच उपलब्धियां हासिल की हैं। कला, साहित्य, व्यापार और विज्ञान-प्रौद्योगिकी हर क्षेत्र में ऐसा है। भारत और भारत के बाहर की उपलब्धियों की प्रशंसा के लिए ये मंच नहीं है।

बल्कि ये भारत के उस विश्वास को परिलक्षित करता है जिसमें ये विश्वास समाहित है कि हम ऊंची उड़ान भर सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जिन प्रवासी भारतीयों को सम्मान मिला उन्हें शुभकामना देती हूं और कामना करती हूं कि ये भविष्य में आपको महान उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेगा। अंतिम दो दशक में प्रवासी भारतीय सम्मेलन आपके और भारत के बीच संवाद का बेहतर माध्यम बनकर उभरा है।

जैसा कि आप जानते हैं कि आजादी का अमृत महोत्सव आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा है। ये उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने देश की तरक्की के लिए अब तक अहम योगदान दिया और जिन्होंने हमारे विजन आत्मनिर्भर भारत के लिए काम किया। अमृत काल में प्रवासी भारतीय विश्वसनीय सहयोगी हैं। हमारी सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पहल पर प्रवासियों के हित में काम करने को प्रतिबद्ध है।

प्रवासी भारतीयों की विदाई में शिवराज ने कही शायरी
सीएम शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन को लेकर मन भावविभोर है, प्रसन्नता से भरा है, लेकिन उदासी भी है, क्योंकि अब आप जाने वाले हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के रहे, 3 दिन कैसे कटे पता ही नहीं चला। अब मन ये सोच कर भारी हो रहा है कि आप चले जाओगे, यहीं रह जाओ ना।

सीएम शिवराज सिंह ने प्रवासी भारतीयों को हुई असुविधा के लिए दूसरे दिन भी हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि असुविधा हुई तो हमें क्षमा कीजिए, हमारे प्यार को दिल में रखकर जाएं। पीएम मोदी की लोकप्रियता ही इतनी है कि हॉल छोड़ा पड़ गया, लेकिन हमारे दिल बड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब तुम चले जाओगे तो याद बहुत आओगे, तुम बिन इंदौर सूना-सूना लगेगा।

सिंधिया बोले- भारत के बिना विश्व आगे नहीं बढ़ सकता
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारे प्रवासी भारतीयों ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। किसी भी व्यक्ति की पहचान उनकी माटी और उसके देश से होती है। भारत का कोई भी सपूत, कोई भी पुत्र-पुत्री, विश्व के किसी भी कोने में रहे हों, वो भारत का सपूत पुत्र-पुत्री कभी भी भारतीयता से जुदा नहीं हो सकते। हमारे भारत की जनसंख्या 135 करोड़ नहीं, 138 करोड़ है, इसमें 3 करोड़ हमारे प्रवासी भारतीय शामिल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली समेत 27 प्रवासी भारतीयों का सम्मान किया।

इन 27 प्रवासी हस्तियों का हुआ सम्मान…

कार्यक्रम में अमेरिका में कारोबार कर रहे NRI डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अमेरिका में कारोबार कर रहे NRI डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल का भी सम्मान किया गया।
इंदौर आने पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की।
इंदौर आने पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की।

प्रधान ने भारतीय उत्पादों और मैनपॉवर की क्वालिटी की बात करते हुए कहा, पड़ोस के देशों के माल के बारे में आज ये पूरी दुनिया के लोग चिंतित रहते हैं। कोविड के समय हमने देखा ग्ल्व्स, पीपीई किट आए, वे वैसे ही वापस कर दिए गए। भारत में ऐसे नहीं होता है। कोरोना के समय हम पीपीई किट नहीं बनाते थे आज हम इसके एक्सपोर्टर बन गए। हमें गेहूं खरीदना पड़ता था, पर अब हम एक्सपोर्ट करते हैं। कोरोना के समय 140 में से 40 देशों को मुफ्त में दवा सप्लाय की, ये भारत की ताकत है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन 

  • ओमान की कंस्ट्रक्शन और माइनिंग कंपनी की एमडी देवकी खेमजी ने कहा- वहां फीमेल लीडर्स बहुत कम हैं। मैंने वहां फिटनेस सेक्टर में इन्वेस्ट किया। मैंने वहां फिटनेस एकेडमी शुरू की। वहां अब मेरी कंपनी सफलता पूर्वक काम कर रही है।
  • कजाकिस्तान से आई स्कूल चेन की इंटरप्रेन्योर मारिया सिद्दिका अशरफ ने कहा- मेरा बेटा जन्म से स्पेशल है। मैंने पड़ोसियों के बच्चों को बुलाकर उसके साथ पढ़ाना शुरू कर दिया। इसी से मैंने स्कूल खोल दिया। इसी को बढ़ाते-बढ़ाते 12वीं स्टैंडर्ड तक का हो गया है। हमारे स्कूल में स्पेशल बच्चों और सामान्य बच्चों को साथ पढ़ाया जाता है। इसका बदलाव हम स्पेशल बच्चों में देख रहे हैं।
  • जांबिया से आईं सजनी अनाका रेड्‌डी ने कहा- मैंने हैदराबाद से जेनेटिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। केन्या, युगांडा के बाद अब हम जांबिया में रहते हैं। वहां के लोगों को आंखों के क्षेत्र में उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। हम भारत के बढ़ते मेडिकल टूरिज्म को देखते हुए यहां निवेश का प्लान बना रहे हैं।
  • स्पेन से आई कविता परमार ने कहा- वे एयरफोर्स अधिकारी की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने फैशन इंडस्ट्री को चुना। चीन, साउथ ईस्ट एशिया में अपनी क्लॉथिंग लाइन को बढ़ावा दिया। मेरे पति की मदद से एआई टेक्नोलॉजी का इस इंडस्ट्री में उपयोग कर रहे हैं। इससे ये पता चल जाता है कि हमारी कंपनी का कौन सी ड्रेस किसने तैयार की है।
  • ऑस्ट्रेलिया से आई इंटरप्रेन्योर मीतू भौमिक ने कहा- इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया में इंडियन सिनेमा तीसरे नंबर पर है। वहां भारतीय सिनेमा के कारण 18 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड कारोबार तक पहुंच गया है।

खाड़ी देश के उद्योगपति युसूफ बोले- तन-मन-धन सब हिंदुस्तान में है…

खाड़ी देशों के बड़े उद्योगपति और लूलू ग्रुप के चेयरमेन युसूफ अली ने भी संबोधित किया। अली ने कहा- खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय एक ही बात कहते हैं हमारा तन, मन और धन सब हिंदुस्तान में है। फजीला रीवा दुरइमू, मॉरीशस की मंत्री ने संबोधित किया।

प्रवासियों के साथ पौधरोपण करते सीएम शिवराजसिंह चौहान।
प्रवासियों के साथ पौधरोपण करते सीएम शिवराजसिंह चौहान।

ग्लोबल पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों के साथ रुद्राक्ष का पौधा लगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आए प्रवासी भारतीयों के साथ मंगलवार को नमो ग्लोबल गार्डन में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। प्रवासी भारतीयों द्वारा रोपे गए पौधे की जियो टैगिंग कर उन्हें बारकोड भी प्रदान किए गए। इस बारकोड के माध्यम से प्रवासी भारतीय रोपे गए पौधों की देखरेख की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कुवैत, न्यूजीलैंड, यूएई, यूएसए, श्रीलंका, मलेशिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के प्रवासी भारतीय उपस्थित थे।

पौधरोपण करने पहुंचे एनआरआई।
पौधरोपण करने पहुंचे एनआरआई।
हैंडी क्राफ्ट की ज्वेलरी पहनकर पहुंचे यूके के एनआरआई ने कहा कि ये गोल्ड से ज्यादा इंपोर्टेंट और महिला सशक्तिकरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। महिलाएं इसे बढ़ावा दें। धागे से बनी है ज्वेलरी। ये ज्वेलरी उन्होंने टर्की से खरीदी थी।
हैंडी क्राफ्ट की ज्वेलरी पहनकर पहुंचे यूके के एनआरआई ने कहा कि ये गोल्ड से ज्यादा इंपोर्टेंट और महिला सशक्तिकरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। महिलाएं इसे बढ़ावा दें। धागे से बनी है ज्वेलरी। ये ज्वेलरी उन्होंने टर्की से खरीदी थी।

प्रवासियों ने सीखा योग, योग कला देख हुए मंत्रमुग्ध

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमानों तथा भावी पीढ़ी को योगी-महर्षियों के द्वारा प्रदत्त महान योग के महत्व से परिचित कराने के लिए योगमित्र अभियान के अंतर्गत योगसत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर नन्हें-नन्हें योगमित्रों ने अपनी योग कलाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!