Headlines

सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन

सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन
* आधुनिक यूरोलॉजी सुविधाओं से लैस है जनक यूरोकेयर

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान शहर के बड़हरिया रोड स्थित जनक यूरोकेयर हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन विधायक मनोरंजन सिंह धूमल, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह,पूर्व डायरेक्टर इन चीफ डॉ अभिषेक प्रसाद सिंह,डॉ ईशा मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी आदि फीता काटकर किया।

यूरोलॉजिस्ट डॉ अंकित राज के इस हॉस्पिटल के उद्घाटन मौके पर पूर्व डायरेक्टर इन चीफ डॉ अभिषेक प्रसाद सिंह ने सीवान चिकित्सीय सुविधाओं का लगातार बढ़ना जिलावासियों के लिए फायदेमंद है।वहीं जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों को अब आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध होंगी।

इस क्लिनिक का संचालन डॉ अंकित राज ( एम. सीएच यूरोलॉजी,आईजीआईएमएस पटना) द्वारा किया जा रहा है, जो एक अनुभवी यूरोलॉजिस्ट, यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट एवं एंड्रोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली) से की है और एमएस लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की है। साथ ही, वे पूर्व में राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली और आईजीआईएमएस पटना में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं डॉ अंकित राज ने बताया किया कि यहा किडनी स्टोन (लेजर द्वारा), प्रोस्टेट , यूरिन इंफेक्शन, पेशाब संबंधी समस्याएं, किडनी,ब्लैडर, प्रोस्टेट कैंसर और पुरुष यौन समस्याओं का आधुनिक इलाज उपलब्ध है। क्लिनिक में एंडोस्कोपिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध है।

डॉ.अंकित राज ने बताया कि उनका उद्देश्य सीवान एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। मौके पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय,डॉ सुभाषचंद्र राय,डॉ ठाकुर अशोक कुमार, डॉ संजीव पांडेय, डॉ शरद चौधरी, डॉ अभिषेक कुमार, प्रो पारस सिंह,अरुण कुमार विद्यार्थी, मुखिया पंकज किशोर सिंह टुन्ना, सुभाष सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े

करिश्मा तिवारी के द्वारा स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ीओ को मेडल और उपहार दिया

मेधावी छात्रों को PM Classes ने किया सम्मानित

“गांव की मिट्टी मिटने नहीं देती”

Leave a Reply

error: Content is protected !!