विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने मांझी स्थित दीघा पोखरा में जलजमाव की समस्या के मुद्दे को बिहार विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने नगर पंचायत मांझी स्थित दीघा पोखरा में जलजमाव की समस्या के मुद्दे को बिहार विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया है।
विधान पार्षद ने अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से दीघा पोखरा में जलजमाव से कई एकड़ में लगी फसल बर्बाद होने व कई नगर पंचायत वासियों के घरों में पानी घुसे होने की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री से पूछा है कि जनहित उक्त गम्भीर समस्या के स्थायी समाधान व जलनिकासी के लिए विभाग की ओर से क्या कदम
उठाया जा रहा है। कब तक जलजमाव की इस गम्भीर समस्या का समाधान हो जाएगा। विधान परिषद में मुद्दा उठाये जाने के बाद नगर पंचायत वासियों को यह उम्मीद जगी है कि अब जल्द वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से उन्हें निजात मिल जाएगा।
यह भी पढ़े
चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा
रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल
मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत
