Headlines

मशरक  की खबरें :  थाना परिसर में रामनवमी, ईद व चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

 

मशरक  की खबरें :  थाना परिसर में रामनवमी, ईद व चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


रामनवमी, ईद एवं चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मशरक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने की। वहीं मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु मौजूद रहें। बैठक में प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह , चेयरमैन सोहन महंतों,मुखिया बच्चा लाल साह , सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, अशरफ अली,उप मुखिया रोहित कुमार गुप्ता , पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता , राकेश महंत, राजद नेता विरेन्द्र राय , बीडीसी किमी देवी , धर्मेंद्र राय , राजेश राय , चुनमुन बाबा, संजय सिंह , सरपंच अरना रामेश्वर महंतों , समेत अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की गई।

 

थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। जुलूस, जगराता या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध हैं और लाउडस्पीकर के उपयोग एवं निर्धारित समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने, पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी चर्चा की गई। अंत में थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक हैं, इन्हें मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। डीएसपी संजय कुमार सुधांशु कहां कि ने रामनवमी के जुलूस निकालने के लिए मार्ग एवं समय-सीमा की लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उपद्रव के लिए आयोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि युवा वर्ग किसी भी प्रकार के भ्रम में न आए, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति संवेदनशील बने।

 

 

 

छत की सेंटरिंग के दौरान हादसा, राजमिस्त्री की गिरकर मौत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड क्षेत्र के गंगौली गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मकान की छत की सेंटरिंग के दौरान एक राजमिस्त्री छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से उसे अचेत अवस्था में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मशरक लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के निवासी योगेंद्र राय उर्फ भेला राय के 35 वर्षीय पुत्र संजय राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गंगौली गांव निवासी रफीक अंसारी के मकान की छत की सेंटरिंग का कार्य चल रहा था, उसी दौरान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से संजय राय छत से नीचे गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुनैना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

 

 

औचक निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थित, 24 घंटे में स्पष्टीकरण का निर्देश

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने 19 मार्च को सुबह 10 बजें के लगभग जनता उच्च विद्यालय गोढ़ना का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में विद्यालय की स्थिति चिंताजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जिससे विद्यालय के शैक्षणिक कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में रोशन कुमार कर्ण, अनिल कुमार सिंह, अंकिता भारती, हिमानी आर्या, चन्द्रशेखर, राजेश साह, भगत सुनीता कामेश्वर, नवीन भास्कर तथा रंग विजय पासवान शामिल हैं।

 

इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बताया गया कि पैक्स चुनाव में प्रतिनिधि के रूप में तैनाती के कारण निरीक्षण दिवस पर विद्यालय का प्रभार राजेश कुमार को सौंपा गया था। हालांकि, जांच में यह तथ्य सामने आया कि वे स्वयं भी अनुपस्थित थे, जो कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना को दर्शाता है।

 

उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश साह को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर सभी संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उसे अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित करें। साथ ही, निरीक्षण दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा

बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर का अरबों का साम्राज्य, जमीन, मकान, चाय बागान, गैस एजेंसी और दार्जिलिंग से नेपाल तक निवेश

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ का ‘रौद्र संवत्सर’ पर ऐतिहासिक संदेश

निधन पर शोक सभा आयोजित

रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल

मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!