Headlines

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारण वन प्रमंडल के अमनौर उप वन परिसर पदाधिकारी कर्ण कुमार शेरा के नेतृत्व में पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल, जलालपुर, अपहर के सौजन्य से विद्यालय परिसर, भेल्दी थाना परिसर समेत आधा दर्जन सामुदायिक स्थानों पर दर्जनों फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

 

पौधरोपण करके भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए ही विद्यालय परिवार को इस मुहिम के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के संस्थापक निदेशक प्रो० शिवानंद उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, पर्यावरण चेतना का भी वाहक है।

 

पंचतत्वों के संयोग से संभव हुए मानव जीवन और पर्यावरण का संबंध शाश्वत है। प्राचार्य कुंदन तिवारी एवं मेंटर राजकुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को पौधों को लगाने के साथ ही समुचित देखभाल की शपथ दिलाई। वन विभाग के कर्ण कुमार शेरा ने बताया कि मिशन लाइफ का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना है। विद्यालय परिवार का यह सहयोग सराहनीय है।

 

इस अवसर पर शिक्षक धीरेंद्र मिश्रा, मंतोष कुमार राय, चितरंजन तिवारी, पी एन प्रसाद, दीपांकर भारद्वाज, के डी पंडित, गरिमा रानी, नीलम सिंह, प्रियंका देवी, मुस्कान खातून, रौशनी कुमारी समेत वन विभाग की टीम, थाना के जवान, विद्यालय के इको क्लब से जुड़े दर्जनों बच्चे, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया

सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज

पटना में निगरानी विभाग  ने  फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश

अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!