बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के जमुई में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई सामने आई है, यहां झाझा थाना का चालक सिपाही घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी मौके से फरार हो गए हैं. टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.बालू का अवैध खेल: मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू उठाव और परिवहन के नाम पर ट्रैक्टर चालकों एवं बालू कारोबारियों से प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध वसूली की जाती थी.
इसी के आधार पर झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस महकमे में हड़कंप: कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के मौके से फरार होने की चर्चा ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. निगरानी विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.थाना प्रभारी पर आरोप: निगारानी की गिरफ्त में आए झाझा थाना के सरकारी चालक ने पुछताछ में बताया कि पैसा उनका नहीं बल्कि झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह काहै.
अब निगरानी की टीम थाना प्रभारी के खोज में लगी है, जल्द ही थाना प्रभारी को भी पुछताछ के लिए निगरानी की टीम अपने गिरफ्त में ले सकती है. डील ऐसे हुई लीक:मिल रही जानकारी के अनुसार बालू माफिया से रोजाना 20,000 रूपये घूस मांगी जा रही थी, लेकिन वह 12,000 देने के लिए तैयार हुआ था. यहीं से जानकारी लीक हुई और खबर खबर निगरानी तक पहुंची.थाना प्रभारी हुए गायब: इसके बाद निगरानी ने धर-पकड़ के लिए जाल बिछाया लेकिन थाने का चालक जिसके जरिए पैसे की उगाही होती थी उसने भागने का प्रयास किया.भागने का प्रयास कर रहे चालक को निगरानी टीम ने पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच थाना प्रभारी निकल गए.
अब निगरानी झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह को खोज रही है.डीएसपी ने दी जानकारी: मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते 25 मई को परिवादी उमेश यादव के द्वारा विषेश निगरानी पटना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि झाझा थाना के चालक के द्वारा बालू लेकर ट्रेक्टर चलाने पर पैसे की मांग की जाती है.
इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है,”जब निगरानी की टीम ने छापेमारी की तो परिवादी से 12,000 रूपया नगद लेते हुऐ झाझा थाना चालक सिपाही जितेंद्र कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आगे की कारवाई की जा रही है, हालांकि थाना प्रभारी उपस्थित नहीं पाए गए.”कृष्ण कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक
यह भी पढ़ें
नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 तस्कर गिरफ्तार
बुनियाद केंद्र में 46 दिव्यांग को दी गयी बैट्री चालित ट्राई साइकिल, बढ़ गई जिंदगी की रफ्तार
