Headlines

मशरक की खबरें –  अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

 

मशरक की खबरें –  अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक के अलग-अलग इलाकों में सड़क दुघर्टना और मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। धौरी गोपाल में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट में अब्बास अंसारी पिता हासिम अंसारी घायल हो गए। वहीं मदारपुर गांव में जमीनी विवाद में फिरोज आलम पिता जाकिर हुसैन घायल हो गए।

 

वहीं तख्त टोला गांव में आपसी विवाद में मारपीट में सुरेश प्रसाद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के बाद डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

महाराणा प्रताप चौंक पर बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने सिवान के वसंतपुर गये थें वहीं से लौट रहे थे कि महाराणा प्रताप चौंक पर सड़क किनारे गढ़े में बाइक फिसल गई।

 

 

सांप के डसने से दो अचेत,सदर रेफर

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के अलग-अलग गांवों में सांप के डसने से दो को अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां से एक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। अरना गांव निवासी रूमित कुमार उम्र 12 वर्ष पिता सुबोध साह के परिजनों ने घर के बगल में खेल रहा था कि उसी दौरान विषैले सांप ने डंस लिया। वहीं बहरौली गांव निवासी स्व पारसनाथ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र उदय सिंह को टहलने के दौरान सांप ने डंस लिया।

यह भी पढ़ें

 खेसारी लाल यादव  भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

मुहर्रम को लेकर दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर

Leave a Reply

error: Content is protected !!