खुशी सिंह ने 69वीं BPSC परीक्षा पास कर अंचल अधिकारी पद पर हुई चयनित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्खड की बेटी ने जिले का मान बढ़ाया है। सिसवन प्रखंड के बघौना निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री खुशी सिंह ने 69वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 1333वीं रैंक प्राप्त कर अंचल अधिकारी पद पर चयनित हुई हैं।खुशी की इस उपलब्धि से पूरे सिसवन प्रखंड में खुशी की लहर है।
गांव के लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और मिठाई बांटी। खुशी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर जनसेवा करना था।खुशी के पिता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बेटी ने साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
खुशी की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है।अंचल अधिकारी बनने के बाद खुशी ने कहा कि वे अपने पद पर रहते हुए पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेंगी। जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी।
यह भी पढ़ें
खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दायर
