मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा 

मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र :

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा परम शांतिदायक और कल्याणकारी है।

चैत्र नवरात्रों के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर अखंड पूजन चल रहा है। मां भगवती की अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मां दुर्गा का तीसरा शक्ति स्वरूप चंद्रघंटा परम शांतिदायक और कल्याणकारी है।

नवरात्रों में तीसरे दिन इसी देवी की पूजा का महत्व है। महंत जगन्नाथ पुरी ने दुर्गा सप्तशती के पाठ में बताया कि मां चंद्रघंटा मां पार्वती का सुहागिन स्वरुप है, इस स्वरुप में मां के मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा सुशोभित है। इसीलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। मां चंद्रघंटा की आराधना करने वालों का अहंकार नष्ट होता है और उनको असीम शांति और वैभवता की प्राप्ति होती है। मां चंद्रघंटा के ध्यान मंत्र, स्तोत्र एवं कवच पाठ से साधक का मणिपुर चक्र जागृत होता है, जिससे साधक को सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है।

महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों में यज्ञ और हवन का सिलसिला चलता रहता है। ये यज्ञ संसार में दुख और दर्द के हर तरह के प्रभाव को दूर कर देते हैं। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, दर्शन, मंजीत कौर, सुखवंत कौर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

 

श्री रूद्र महायज्ञ के लिए निकली गई कलश यात्रा

रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी की 15 बाईक के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीवान जिले में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया ईद

फूफा बचा लो… पुलिस ने रेप केस में पकड़ा है… लड़की मर गई है… भतीजे की आवाज सुनाकर दरोगा ने की बात, फिर..

अश्विनी चौबे का छलका दर्द,चुनाव के बाद षड्यंत्रकारी नंगे होंगे

रघुनाथपुर : चकरी में श्रीराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर हुई बैठक

उपन्यास जीवन की यथार्थवादी सत्य को प्रस्तुत करता है : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा 

 वेद पुराणों के साथ नवरात्री का भी है वैज्ञानिक महत्व   : महंत राजेंद्र पुरी 

ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा 

होम्योपैथी चिकित्सा मानवता की कर रही सेवा : प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!