प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां हरियाणवी संस्कृति के संरक्षक थे : प्रो. सोमनाथ सचदेवा 

प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां हरियाणवी संस्कृति के संरक्षक थे : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र :

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सारंगी वादक मामन खां के निधन पर कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया शोक प्रकट।

कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध सारंगी वादक मामन खां के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां हरियाणवी लोक संस्कृति एवं परम्परा के संरक्षक थे तथा उनकी इस क्षति को पूरा करना असंभव है।

कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि केयू परिसर में 28 से 31 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुए राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का उद्घाटन सुप्रसिद्ध सारंगी वादक मामन खां ने किया था। प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां पिछले वर्ष केयू ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में सारंगी की स्वर लहरियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

उन्होंने अपने 96 वर्ष के जीवन में इस सारंगी साज कला द्वारा हरियाणा ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि केयू परिवार स्वर्गीय मामन खां की आत्मिक शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना करता है।

यह भी पढ़े

 

श्री रूद्र महायज्ञ के लिए निकली गई कलश यात्रा

रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी की 15 बाईक के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीवान जिले में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया ईद

फूफा बचा लो… पुलिस ने रेप केस में पकड़ा है… लड़की मर गई है… भतीजे की आवाज सुनाकर दरोगा ने की बात, फिर..

अश्विनी चौबे का छलका दर्द,चुनाव के बाद षड्यंत्रकारी नंगे होंगे

रघुनाथपुर : चकरी में श्रीराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर हुई बैठक

उपन्यास जीवन की यथार्थवादी सत्य को प्रस्तुत करता है : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा 

 वेद पुराणों के साथ नवरात्री का भी है वैज्ञानिक महत्व   : महंत राजेंद्र पुरी 

ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा 

होम्योपैथी चिकित्सा मानवता की कर रही सेवा : प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!