चौथी बार राजेश्वर सिंह बने एकमा प्रखंड जदयू अध्यक्ष, दी बधाई
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):

जदयू संगठनात्मक चुनाव के दौरान रसूलपुर स्थित जदयू के प्रधान कार्यालय पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर सिंह को एक बार फिर सर्वसम्मति से एकमा प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे लगातार चौथी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं।
विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह की देखरेख में जदयू के जिला महासचिव मनोज सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक व निर्वाची पदाधिकारी सुनील सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया में प्रस्तावक विकास कुमार रहे। दिशा-निर्देशों के अनुसार एकमा प्रखंड के सभी कार्यशील सदस्य सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से पूरा हुआ।
जदयू के जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय नेताओं ने राजेश्वर सिंह को चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक संदेश बताया।
वहीं राजेश्वर सिंह ने कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक टीम तैयार करने तथा जनता से जुड़ने के लिए वह लगातार कार्य करते रहेंगे।
चुनाव प्रक्रिया में मौजूद प्रमुख नेताओं में जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला सचिव हसनैन अंसारी, अर्जुन सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वजीत साह, विकास कुमार, विनय कुमार, धनमती देवी, मनोज पटेल, नन्हकू सिंह उर्फ शशिभूषण सिंह, शंकर सिंह, दीपक महतो, रोहित ओझा, मुन्ना पटेल, अरुण शर्मा, विनय मौर्या, उमेश सिंह, योगेंद्र प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। श्री सिंह के चौथी बार प्रखंड जदयू अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अर्जुन सिंह, शिक्षक नेता मंजीत तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सभी ने कहा है कि उनके नेतृत्व में प्रखंड संगठन को और सक्रिय व मजबूत होने की उम्मीद जताई है।
यह भी पढ़े
जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रसूलपुर में हुआ भव्य स्वागत
मांझी की खबरें : मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल
पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्य सामने आए
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?
