Headlines

मशरक की खबरें :  फैक्ट्री से ड्यूटी कर  घर लौट रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत  

मशरक की खबरें :  फैक्ट्री से ड्यूटी कर  घर लौट रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र  के बंगरा गढ़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गांव निवासी स्व श्री लाल राय का 65 वर्षीय पुत्र कवलदेव राय के रूप में हुई है।

बताया गया कि  कवलदेव राय गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजा पट्टी कोठी फैक्ट्री से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे कि बंगरा गढ़ में बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिसमें उनकी मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया।

 

अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में  हुई घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए शुक्रवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इमरजेंसी 112 की टीम के द्वारा भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और एक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े

ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान

श्री राजूल लक्ष्मी धाम   24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन संपन्‍न

यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में  जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनी

 

स्टेशन रोड में सड़क दुघर्टना में तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार और जहानाबाद निवासी 32 वर्षीय अफतार घायल हो गये।

वहीं बहरौली गांव में युवक को घर के लोगों से मारपीट में घायल हालत में भर्ती कराया गया। वहीं डुमरसन गांव में मारपीट में 62 वर्षीय फुलेना प्रसाद,29 वर्षीय सुदामा प्रसाद,50 वर्षीय शैलेश प्रसाद घायल हो गए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!