मशरक  की खबरें :  महावीर चौक पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

मशरक  की खबरें :  महावीर चौक पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिले के मशरक के महावीर चौक पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। वे पटना से मशरक के रास्ते गोपालगंज में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्वागत करने वालों में जिला युवा मोर्चा प्रभारी राजीव तिवारी,भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, राहुल रंजन सिंह उर्फ टारजन सिंह, पप्पू सिंह सिग्रीवाल,युवा मंडल दक्षिणी अध्यक्ष नंदन बाबा,उतरी मंडल अध्यक्ष विकेश सिंह, युवा मंत्री धीरज सिंह,आईटी सेल के प्रभारी अतुल पांडेय,रौशन राय ,रामजी सिंह, चिंकू सिंह समेत अन्य मौजूद रहें। महावीर चौक पर सभी ने अंग वस्त्र देकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

 

 

नही रहे सारण जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष भूषण सिंह “साधु” शोक की लहर

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष व मशरक प्रखंड के देवरिया गांव निवासी पूर्व मुखिया भूषण सिंह साधु का निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई। देवरिया गांव स्थित घर पर शुभचिंतकों, उनके चाहने वालों के साथ साथ ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। भूषण सिंह साधू जेपी आन्दोलन के अग्रणी नेता रहे। उनकी छवी युवा तुर्क नेता के रूप में रही है।

वे निर्भिक, नीडर व संघर्षशील, जुझारू नेता व प्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे।वे 1978 ई. में मशरक प्रखंड के चैनपुर चरिहारा पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव जीते। 2001में बहरौली पंचायत से भी मुखिया पद पर चुनाव जीते। मशरक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मत से चुनाव जीतने के बाद सारण जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष बने। 1980 में भारतीय जनता पार्टी के मशरक प्रखंड के अध्यक्ष पद पर रहे।

उनकी निधन की खबर सुनकर महराजगंज लोग सभा क्षेत्र के बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू,नगर पंचायत मुख्य पार्षद सोहन महतो, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष व बहरौली मुखिया अजीत सिंह,प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह,दुर्गौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, बंगरा पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह, मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह ,बीडीसी संजय सिंह,शशी भूषण सिंह,शिक्षक मुकुल सिंह समेत अन्य मुख्य हैं।

 

 

पोषण ट्रैकर से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय परिसर में पोषण ट्रैकर से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सीडीपीओ स्वेता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महिला पर्यवेक्षिका ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं को कुपोषण दूर करने के प्रयासों में गुणात्मक सुधार आएगा।

पोषण ट्रैकर द्वारा ही आंगनबाड़ी खोलना, गृह भ्रमण, वृद्धि निगरानी, सुखा राशन वितरण आदि कार्य किया जाना हैं।जिसका विभाग के द्वारा मूल्यांकन भी किया जाता है। मापदंड के अनुरूप मिलने पर पोषण से संबंधित प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए भी प्रेरित किया।

मौके पर सभी को बताया गया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान को लेकर जागरूकता रैली निकालनी है। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति कुमारी, शशि बाला कुमारी,लभली कुमारी समेत सेविका मधुरानी सिंह, संगीता कुमारी संध्या कुमारी ,पुनम देवी सहित ग्रामीण उपास्थित थे।

यह भी पढ़े

स्वास्थ्य विभाग से नामित दो सदस्यीय टीम ने देर शाम बसंतपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण 

सीवान : लोकसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुआ “जन सुराज”, नरहन पंचायत में लगा चौपाल

सीवान लोकसभा से पूर्व मुखिया अनूप मिश्रा लड़गें चुनाव

जमीनी विवाद में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हथियार लहराते बदमाशों हुए फरार

 गुजरात से दूल्‍हा बनकर आया था  बिहार , बिना विवाह किये बैरंग लौटा, जेल जाने से बच गए बाराती भी; जानें पूरा मामला

गोपालगंज पुलिस ने शराब के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!