Headlines

सोशल मीडिया पर पिस्‍टल लहराने वाले वीडियों का पुलिस ने  किया सत्‍यापन

सोशल मीडिया पर  पिस्‍टल लहराने वाले वीडियों का पुलिस ने  किया सत्‍यापन

श्रीनारद मीडिया,  सीवान (बिहार):

सोशल मीडिया पर फर्जी हथियार के साथ वीडियो प्रसारित करनेवाले पर सिवान पुलिस की कार्रवाई, लाइटर पिटस्ल जप्त विगत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हथियार के साथ एक व्यक्ति के द्वारा तीव्र गति से एक वीडियो प्रसारित की जा रही थी। इन कारण से आमजन में भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

 

एम. एच. नगर एवं हुसैनगंज थाना द्वारा वीडियो का सत्यापन कर यह पाया गया की यह विडियो हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहुलि के सुजीत कुमार, पिता-सुनील कुमार, ग्राम-सहुलि, थाना-हुसैनगंज, जिला सिवान के द्वारा वीडियो प्रसारित की जा रही थी। वीडियो में दिख रहा आर्म्स जो लाइटर पिस्टल है, उसे बरामद किया गया है।

 

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी वीडियो / सूचनाओं पर सतत निगरानी रखी जाए तथा प्राप्त किसी भी सूचना की सत्यता की अविलंब जांच कराई जाए। * जनता से अपील :- सिवान पुलिस आमजनों से अपील करती है कि किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना/वीडियो को सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से साक्षा न करें, तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।

ऐसी वीडियो प्रसारित करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर सूचित करें।

यह भी पढ़े

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटे चली वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई

माता-पिता के प्रति श्रद्धा सनातन संस्कृति का मूल तत्व : डॉ प्रेम कुमार

मटौली में प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ  18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा

नशा मुक्त समाज को लेकर मशरक में दौड़ प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के  किसानों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!