बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल

सिसवन की खबरें :  फरार  आरोपी  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरूषोत्तम मुड़ा गाँव निवासी नीतीश कुमार माझी के रूप में हुई है। आगे की कार्यवाही के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया है, जैसा कि सिसवन थाना अध्यक्ष ने बताया।

 

शराब के साथ  आरोपी   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गयासपुर लेवारी गांव निवासी ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। उसके पास से 4 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गाँव निवासी शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है।आरोपी को आगे की कार्यवाही के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी है।

 

बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन माझी मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज निजी डॉक्टर के क्लीनिक में कराया गया।

 

बिजली करंट लगने से महिला अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  सिसवन  थाना क्षेत्र के कचनार गांव में बिजली के करंट लगने से एक महिला अचेत हो गई। महिला स्थानीय निवासी अमित कुमार भगत की पत्नी प्रतिमा देवी है। वह छत पर कपड़ा फैलाने के लिए गगई थी,तभी बिजली करंट के चपेट में आ गई। महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

यह भी पढ़े

मानविकी संकाय का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय जेएनयू

दरौली विधायक सत्यदेव राम नामांकन के दौरान गिरफ्तार

सिसवन की खबरें : भाजपा विधायक ने व्‍यास सिंह ने जनसंपर्क में गांव गांव घुमें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!